Saturday, March 14

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच ब्रिस्बेन के द गाबा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा। दोनों टीमों ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं जिसके चलते शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिस्बेन के द गाबा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। तो चलिए जानते हैं कि गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर किस तरह की पिच देखने को मिल सकती हैं।

द गाबा क्रिकेट ग्राउंड के आंकड़े

IND vs AUS The Gaba Cricket Stadium Pitch Report
IND vs AUS The Gaba Cricket Stadium Pitch Report

इस मैदान पर अगर पिच की बात करें, तो इस ग्राउंड पर पॉवरप्ले के दौरान तेज गेंदबाजों को अच्छी खासी स्विंग मिलती हैं लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता जाता हैं पिच पर बल्लेबाजी करना आसान होता जाता हैं जिसके चलते बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।

यह दुनिया की सबसे तेज पिच में से हैं इसलिए यहाँ पर स्क्वायर ऑफ द विकेट रन बनाना आसान होता हैं। अगर एक बार खिलाड़ी सेट हो जाए तो फिर वो थ्रू द लाइन भी आराम से बल्लेबाजी कर सकता हैं। इस ग्राउंड पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती हैं।

यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती हैं। यह ऑस्ट्रेलियाई सीजन की अभी शुरुआत ही है इसलिए इस बार पॉवरप्ले के दौरान तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद देखने को मिल रही हैं।

Total Match 11
Bat First Won 8
Bat Second Won
3
No Result 0

कैसा रहने वाला है आज यहाँ मौसम

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, क्योंकि इस दिन टेम्परेचर भी ज़्यादा नहीं रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो सुबह 26 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 16 डिग्री तक जा सकता है। वहीं ह्यूमिडिटी की बात की जाए, तो वो ज़्यादा रहने वाली है। यह 54% तक रह सकती है। जबकि, इस मुकाबले में बारिश के चांस बहुत ज्यादा हैं। बारिश का अनुमान इस दिन लगभग 90 प्रतिशत तक हैं। जिससे मैच रद्द होने कि भी संभावना हैं।

क्या कहते हैं द गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर आंकड़े?

ब्रिस्बेन के द गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक टी20 के 11 मैच खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मुकाबले जीते हैं जबकि 3 मैच में चेस करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं।

वहीं अगर इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वो ऑस्ट्रेलिया (209/3 बनाम साउथ अफ्रीका) ने साल 2006 में बनाया था। वहीँ लोवेस्ट स्कोर साउथ अफ्रीका (114/10 बनाम ऑस्ट्रेलिया) के नाम है, जो उन्होंने साल 2006 में बनाया था। वहीँ अगर इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर की बात करें, तो वो 141 रन हैं।

हाईएस्ट स्कोर 213/4
लोवेस्ट स्कोर 117/10

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें 7 मैचों में जीत मिली है और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं।

Total Match 8
Won 7
Lost 1
No Result 0
Tied 0

इंडिया ने ब्रिस्बेन के द गाबा क्रिकेट ग्राउंड में अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबला खेला हैं जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा हैं।

Total Match 1
Won 0
Lost 1
No Result 0
Tied 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version