Friday, February 13

IND vs ENG 2nd T20I: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे T20I मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। उन्होंने गस एटकिंसन की जगह तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, विकेटकीपर जैमी स्मिथ को भी 12-सदस्यीय टीम में जोड़ा गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक X हैंडल पर दी।

बता दें कि, कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को भारत के हाथों 7 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी थी। उस मुकाबले में गस एटकिंसन का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। उन्होंने उस मुकाबले में सिर्फ 2 ओवरों में 38 रन लुटा दिए थे और अपना पूरा कोटा भी पूरा नहीं कर सके थे। भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 34 गेंदों पर 79 रनों की आक्रामक पारी ने इंग्लैंड को 43 गेंदें शेष रहते हरा दिया।

जोस बटलर ने माना परिस्थितियों को समझना जरूरी

पहले मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि सीरीज के अगले मुकाबलों के लिए परिस्थितियों का आकलन करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा, “विकेट की शुरुआती परिस्थितियों की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उस राउंड को पार करने के बाद यह अच्छा स्कोरिंग ग्राउंड था। हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं और यह मैच हमारे लिए सीखने का अनुभव रहा। जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने अच्छी गेंदबाजी की। हमें आक्रामक और रोमांचक क्रिकेट खेलनी है, लेकिन हर जगह की परिस्थिति को समझकर खेलना होगा।”

सूर्यकुमार यादव ने टीम की ऊर्जा को सराहा

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की ऊर्जा की तारीफ करते हुए कहा कि टॉस जीतने के बाद ही खिलाड़ियों में जोश दिखाई देने लगा।

उन्होंने कहा, “टॉस जीतने के बाद टीम की ऊर्जा ने हमारा स्टैंडर्ड सेट कर दिया। गेंदबाजों ने योजनाओं को बखूबी अंजाम दिया और जिस तरह हमने बल्लेबाजी की, वह केक पर चेरी जैसा था। हमने फील्डिंग पर बहुत मेहनत की है और छोटे मौके भुनाकर अंतर पैदा करना चाहते हैं।”

IND vs ENG 2nd T20I के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेटेल, जैमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version