Wednesday, June 24

IND vs ENG: अगले महीने जुलाई में भारतीय क्रिकेट टीम 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। वहीं भारतीय टीम का यह इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम पहले टी20 मैच खेलने वाली है। इसके बाद फिर वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।

इसके अलावा अब बीसीसीआई ने T20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस बार सभी की नजरें केवल वनडे सीरीज पर ही टिकी हुई हैं क्योंकि टीम इंडिया 4 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर वनडे सीरीज खेलने वाली है। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले जानते हैं कि इंग्लैंड में टीम इंडिया का द्विपक्षीय वनडे में प्रदर्शन कैसा रहा है।

indian cricket team
indian cricket team

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार साल 1974 में वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड देश का दौरा किया था। उस समउ भारतीय टीम को इंग्लैंड की धरती पर 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फिर टीम इंडिया को साल 1982 के इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि इसके बाद साल 1986 की दो वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी। लेकिन तब बेहतर रन रेट के आधार पर भारत को इस वनडे सीरीज का विजेता घोषित कर दिया गया था।

साल 1990 में भारत ने पहली बार ODI सीरीज में किया था क्लीन स्वीप :-

इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 1990 में इंग्लैंड का दौरा किया था। लेकिन इस बार टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड टीम को उसी की धरती पर 2 वनडे मैचों की सीरीज़ में 2-0 से हरा दिया था। इसके बाद फिर साल 1996 में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए अपने घर पर भारतीय टीम को 2-0 से हरा दिया था।

indian cricket team
indian cricket team

इसके बाद फिर साल 2007 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था। तब इन दोनों टीमों के बीच 7 वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। लेकिन इस वनडे सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। इसके चलते हुए तब इंग्लैंड की टीम ने बाजी मारते हुए भारत को 4-3 से हरा दिया था। इसके बाद फिर साल 2011 में इंग्लैंड ने फिर से अपने घर में टीम इंडिया को 5 वनडे मैचों की सीरीज को 3-0 से हराया था।

आखिरी बार इंग्लैंड में कब मिली थी टीम इंडिया को जीत :-

Indian cricket team
Indian cricket team

इसके बाद फिर साल 2014 में भारतीय टीम ने मजबूत वापसी करते हुए इंग्लैंड को उसी के घर में 5 वनडे मैचों की सीरीज में 3-1 से हरा दिया था। इसके बाद फिर साल 2018 में इन दोनों के बीच खेली गई वनडे सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से जीत लिया था। इसके बाद इंग्लैंड की धरती पर दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज साल 2022 में खेली गई थी। उस समय रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2-1 से इस सीरीज को जीता था।

घर में खेलते हुए इंग्लैंड का पलड़ा रहा है भारी :-

इसके अलावा इंग्लैंड और भारतीयम टीम के बीच इंग्लैंड की धरती पर खेले गए वनडे मैचों में अभी तक इंग्लिश टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। क्यूंकि वहां पर इन दोनों टीमों के बीच कुल 45 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड की टीम ने 23 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि भारतीय टीम को इस दौरान केवल 18 मैच में जीत मिली है। जबकि इस दौरान एक मैच टाई भी रहा है। वहीं इस बीच इनके 3 मैच बेनतीजा रहे हैं।

indian cricket team
indian cricket team

इसके अलावा अब देखने वाली बात होगी कि इस बार टीम इंडिया इंग्लैंड की धरती पर वनडे सीरीज में क्या कमाल दिखा पाती है। इसके अलावा शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर वनडे सीरीज खेलने वाली है। इसके चलते हुए अब उनके भारत को काफी उम्मीदें हैं कि वो इस बार भारतीय टीम को सीरीज में जीत दिलाए। इसके अलावा इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी सभी की नजरें रहने वाली है। क्यूंकि अब ये दोनों खिलाड़ी 4 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलने उतरने वाले हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version