Thursday, June 18

लंबे समय बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के जरिए भारतीय टीम में वापसी कर रहे अनुभवी तेज गेंदबाज Mohammed Shami की नजर कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में नीली जर्सी में वापसी करने के लिए तैयार है, जो 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू होने वाली है।

बीसीसीआई के सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में शमी ने भारतीय टीम से बाहर रहने के दौरान अपने मुश्किल दौर के बारे में बात की। तेज गेंदबाज ने कहा कि इस मुश्किल दौर ने उन्हें मानसिक रूप से और मजबूत बना दिया है।

Mohammed Shami
Mohammed Shami

शमी ने कहा, “किसी भी खिलाड़ी के लिए पूरी तरह से फिट होने के बाद चोटिल होना, रिहैबिलिटेशन के लिए एनसीए जाना और फिर वापसी करना मुश्किल होता है। जब आप चोटों से गुजरते हैं, तो मुझे लगता है कि आप एक खिलाड़ी के तौर पर मजबूत होते हैं, क्योंकि आपको मानसिक रूप से मजबूत रहते हुए बहुत सी चीजें दोहरानी होती हैं। जो हो गया, हो गया। मैं उस दौर से गुजर चुका हूं। अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं, तो आपको परिणाम मिलेगा। मेरा यही मानना ​​है।”

IND vs ENG: इंग्लैंड टी20 सीरीज में मोहम्मद शमी के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

Mohammed Shami
Mohammed Shami

इंग्लैंड टी20 सीरीज में मोहम्मद शमी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 450 या उससे अधिक विकेट लेने वाले चौथे भारतीय तेज गेंदबाज बनने का मौका है। उनसे पहले कपिल देव (687), ज़हीर खान (597) और जवागल श्रीनाथ (551) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 2013 में अपने डेब्यू के बाद से 188 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शमी ने 4.12 की इकॉनमी रेट से 448 विकेट लिए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 450 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज

  1. कपिल देव – 356 मैचों में 687 विकेट
  2. ज़हीर खान – 351 मैचों में 597 विकेट
  3. जवागल श्रीनाथ – 296 मैचों में 551 विकेट

हालाँकि, यदि अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 450 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सभी भारतीय गेंदबाजों की सूची देखें तो, उसमें अनिल कुंबले (953), रवि अश्विन (765), हरभजन सिंह (707), कपिल देव (687), ज़हीर खान (597), रविंद्र जडेजा (597) और जवागल श्रीनाथ (551) का भी नाम शामिल है।

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 450 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  1. अनिल कुंबले – 401 मैचों में 953 विकेट
  2. रवि अश्विन – 287 मैचों में 765 विकेट
  3. हरभजन सिंह – 365 मैचों में 707 विकेट
  4. कपिल देव – 356 मैचों में 687 विकेट
  5. रविंद्र जडेजा – 351 मैचों में 597 विकेट
  6. ज़हीर खान – 351 मैचों में 597 विकेट
  7. जवागल श्रीनाथ – 296 मैचों में 551 विकेट

बता दें कि, शमी ने नवंबर 2023 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से भारतीय टीम की जर्सी नहीं पहनी है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version