Sunday, February 15

IND vs NZ 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जा है। इस मैच मे न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहली पारी मे 235 रनों पर न्यूजीलैंड को रोकने के बाद भारतीय टीम भी पहले दिन का खेल खत्म होने तक 86 रनों पर 4 विकेट गवां दिए हैं। 

IND vs NZ 3rd Test: 235 रन पर ढेर हुई न्यूजीलैंड की पहली पारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चले रहे टेस्ट मैच का पहला दिन बहुत ही रोमांचक रहा। जहां पहली पारी मे मात्र 235 रनों पर न्यूजीलैंड की टीम सिमट आई वहीं भारतीय पारी भी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। इस रोमांचक मुकाबले मे न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 

IND vs NZ 3rd Test: India lost 4 wickets for 86 runs in reply to New Zealand's 235, Rohit and Virat flopped again
IND vs NZ 3rd Test/Getty Images

कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 86 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। बता दें कि, इस मैच में भारतीय टीम पर 24 साल में पहली बार व्हाइट वॉश का खतरा मंडरा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा और गौतम गंभीर काफी दबाव में हैं। अब देखना होगा कि 0-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम मुंबई में लाज बचा पाती है या नहीं। 

IND vs NZ 3rd Test: काफी रोमांच भरा रहा पहला दिन, एक दिन मे गिरे 14 विकेट 

IND vs NZ 3rd Test: India lost 4 wickets for 86 runs in reply to New Zealand's 235, Rohit and Virat flopped again
IND vs NZ 3rd Test/Getty Images

मुंबई टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाकर सिमट गई। डेरिल मिशेल ने इस पारी में सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। उनके अलावा विल यंग भी 71 रन का योगदान देने में कामयाब रहे। वहीं, भारत के लिए इस पारी में रवींद्र जडेजा में सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके तो वहीं युवा गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर को भी 4 सफलता मिलीं और आकाश दीप ने एक बल्लेबाज को आउट किया। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी मे अजाज पटेल ने 2 और मैट हेनरी ने एक विकेट चटकाए। 

IND vs NZ 3rd Test: रोहित और विराट फिर फ्लॉप 

IND vs NZ 3rd Test: India lost 4 wickets for 86 runs in reply to New Zealand's 235, Rohit and Virat flopped again
IND vs NZ 3rd Test-Rohit and Virat/Getty Images

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच मे रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप रहे और उन्होंने टीम मे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। रोहित ने इस मैच मे 18 रन तो वहीं विराट कोहली के नाम सिर्फ 4 रन आए। यनके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 30 रन बनाए। सुभमन गिल 31 रनों पर नाबाद हैं।  

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version