IND vs NZ 3rd Test Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट जीतकर कीवियों ने इतिहास रच दिया है। भारत की सरजमीं पर न्यूजीलैंड की टीम पहली बार क्लीन स्वीप करने में सफल रही है। मुंबई टेस्ट मैच भले ढाई दिन में खत्म हो गया है लेकिन इस मैच में दोनों ही टीमों ने कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए हैं। इसके साथ ही मैच के हीरो रहे एजाज पटेल ने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
IND vs NZ 3rd Test Records: न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत

दोनों टीमों के बीच खेले गए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच मे काफी उतार-चढ़ाव भरा मैच देखने को मिला लेकिन अंत मे न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 25 रनों से अपने नाम कर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। वही इस मुकाबले की और अधिक बात करें तो इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। जहां उन्होंने पहली पारी में 235 रन बनाए थे।
इसके बाद टीम इंडिया ने 263 रन बनाए और 28 रनों की लीड हासिल कर ली। इसके बाद कीवी टीम दूसरी पारी में 174 रन पर ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला। जिसे टीम इंडिया चेज नहीं कर सकी और वह 121 रनों पर ऑलआउट हो गए।
IND vs NZ 3rd Test Records: कब-कब भारत टेस्ट में 200 से कम का लक्ष्य हासिल करने में विफल रहा
120 बनाम वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 1997
147 बनाम न्यूजीलैंड वानखेड़े 2024
176 बनाम श्रीलंका गॉल 2015
194 बनाम इंग्लैंड एजबेस्टन 2018

IND vs NZ 3rd Test Records: न्यूजीलैंड द्वारा डिफेन्ड किया गया सबसे कम लक्ष्य
137 बनाम इंग्लैंड वेलिंगटन 1978
147 बनाम भारत वानखेड़े 2024 (एजाज 6/57)
176 बनाम पाकिस्तान अबू धाबी 2018 (एजाज ने डेब्यू पर 5/59)
241 बनाम ऑस्ट्रेलिया होबार्ट 2011
246 बनाम इंग्लैंड द ओवल 1999
IND vs NZ 3rd Test Records: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बाएं हाथ के स्पिनर ने चारों पारियों में पांच विकेट चटकाए
पहली पारी: जडेजा 5/65
दूसरी पारी: एजाज 5/103
तीसरी पारी: जडेजा 5/55
चौथी पारी: एजाज 6/57
IND vs NZ 3rd Test Records: भारत की तरफ से 100+ के स्ट्राइक रेट से प्रत्येक पारी में 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज
वीरेंद्र सहवाग 55 रन 46 गेंदों मे और 55 रन 55 गेंदों मे – बनाम वेस्टइंडीज दिल्ली 2011
यशस्वी जायसवाल 72 रन 51गेंदों मे और 51 रन 45 गेंदों मे – बनाम बांग्लादेश कानपुर 2024
ऋषभ पंत 60 रन 59 गेंदों मे और 64 रन 57 गेंदों मे – बनाम न्यूजीलैंड वानखेड़े 2024
IND vs NZ 3rd Test Records: टेस्ट में दो बार पांच विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के स्पिनर

डैनियल विटोरी 5/62 और 7/87 बनाम ऑस्ट्रेलिया ऑकलैंड 2000
डैनियल विटोरी 6/70 और 6/100 बनाम बैन चटगाँव 2004
मिशेल सेंटनर 7/53 और 6/104 बनाम भारत पुणे 2024
एजाज़ पटेल 5/103 और 6/57 बनाम भारत वानखेड़े 2024
IND vs NZ 3rd Test Records: सकलैन मुश्ताक के बाद किया एजाज़ पटेल ने ये कमाल
एजाज रिचर्ड हैडली 9 और डेनियल विटोरी 3 के बाद एक मैच में दस विकेट लेने वाले एजाज़ पटेल न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज हैं। वह सकलैन मुश्ताक के बाद भारत में एक मैच में दस या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए, जिन्होंने 1999 के दौरे में दो बार दस विकेट लिए थे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


