Wednesday, June 10

साउथ अफ्रीका की टीम इस समय भारत के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल और टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। अफ्रीकी टीम ने टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की, तो वहीं भारत ने वनडे सीरीज में जीत दर्ज करके पलटवार कर दिया है। अब टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में आसानी से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त बना ली है।

इंडिया और अफ्रीका के बीच दूसरा मैच अब काफी अहम हो गया है। क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में कम ही मुकाबले बचे हुए हैं, इसलिए दोनों टीमें जीत दर्ज करके मोमेंटम के साथ उस टूर्नामेंट में जाना चाहेंगी।

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

Ind Vs SA 2nd T20I Pitch Report
Ind Vs SA 2nd T20I Pitch Report

इस ग्राउंड पर अगर पिच की बात करें, तो यहां पर अच्छी बैटिंग विकेट देखने को मिलती है, जहां पर बड़े शॉट्स आसानी से लगते हैं। शुरुआती कुछ ओवरों में इस विकेट पर गेंद थोड़ी सी स्विंग होती है और उसके बाद काफी बढ़िया बैटिंग विकेट हो जाती है। बल्लेबाज आसानी से थ्रू द लाइन शॉट खेल सकते हैं।

इस ग्राउंड की आउटफील्ड काफी तेज है, इसलिए गेंद काफी तेजी से ट्रेवल करती है और वैल्यू फॉर शॉट्स भी मिलता है। चेज़ करते समय ड्यू आने की वजह से बल्लेबाजी आसान होती है और गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती है, जिसके चलते बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होती है।

कैसा रहेगा मौसम?

इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, और उस दिन तापमान भी काफी सुखद रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो यह 22 से 11 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी की बात की जाए तो वह ज्यादा नहीं रहने वाली है, जो लगभग 43% तक रह सकती है। जबकि इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं।

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। यह पहला मौका है जब यहां पर अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबला खेला जाएगा।

इस ग्राउंड पर घरेलू क्रिकेट और आईपीएल के मुकाबले खेले गए हैं। तो अगर एवरेज स्कोर की बात करें, तो 174 रन है। वहीं अगर इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल की बात करें, तो वह भारतीय टीम के नाम है, जिन्होंने 2022 में (238/2 बनाम अरुणाचल प्रदेश) बनाया था। लोवेस्ट स्कोर मेघालय (53/10 बनाम हरियाणा) का है।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस ग्राउंड पर इंडिया का यह पहला इंटरनेशनल टी20 मुकाबला है। इससे पहले यहां पर मेंस का कोई भी मैच नहीं खेला गया है। पंजाब में इससे पहले जो मैच खेले जाते रहे हैं वो मोहाली में होते थे, लेकिन इस स्टेडियम के बनने के बाद से यहां पर मैच शिफ्ट किए जा रहे हैं। वहीं अफ्रीका की टीम के लिए भी यह पहला मौका है जब वे इस ग्राउंड पर मुकाबला खेल रहे होंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version