साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज के चौथे मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज बराबर कर ली हैं। सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना हैं। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं।
आखिरी मैच इसलिए भी अहम हो गया हैं क्योंकि जो भी यह मुकाबला जीतेगा वो सीरीज अपने नाम कर लेगी। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को लाइव कहाँ पर देख सकते हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी ग्राउंड पर अगर पिच की बात करें, तो यहां पर अच्छी बैटिंग विकेट देखने को मिलती है, जहां पर बड़े शॉट्स आसानी से लगते हैं। शुरुआती कुछ ओवरों में इस विकेट पर गेंद थोड़ी सी स्विंग होती है और उसके बाद काफी बढ़िया बैटिंग विकेट हो जाती है। बल्लेबाज आसानी से थ्रू द लाइन शॉट खेल सकते हैं।
इस ग्राउंड की आउटफील्ड काफी तेज है, इसलिए गेंद काफी तेजी से ट्रेवल करती है और वैल्यू फॉर शॉट्स भी मिलता है। चेज़ करते समय ड्यू आने की वजह से बल्लेबाजी आसान होती है और गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती है, जिसके चलते बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होती है।
कैसा रहेगा मौसम?
इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, और उस दिन तापमान भी काफी सुखद रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो यह 22 से 11 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी की बात की जाए तो वह ज्यादा नहीं रहने वाली है, जो लगभग 43% तक रह सकती है। जबकि इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड के आंकड़े
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में अब तक 7 मैच खेले गए हैं जिसमें से 3 बार टोटल चेस करने वाली टीम ने जबकि 4 बार डिफेंड करने वाली टीम ने मैच जीता हैं।
इस ग्राउंड पर अगर एवरेज स्कोर की बात करें, तो 157 रन है। वहीं अगर इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल की बात करें, तो वह इंडिया के नाम है, जिन्होंने 2022 में (234/3 बनाम न्यूज़ीलैंड) बनाया था। लोवेस्ट स्कोर ऑस्ट्रेलिया (66/10 बनाम इंडिया) का है।
इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
इस ग्राउंड पर इंडिया ने 7 मैच खेले हैं जिसमें 5 में जीत दर्ज की हैं और 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं।
वहीँ अफ्रीका ने इस ग्राउंड पर एक भी मैच नहीं खेला हैं। यह पहला मौका हैं जब वो इस ग्राउंड पर मैच खेल रहे होंगे।







