Saturday, February 21

अहमदाबाद में खेले गए IND vs SA 5th T20I में हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक अंदाज में 16 गेंदों पर अर्धशतक ठोकते हुए भारतीय T20I इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें T20I मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए मेहमान टीम पर दबाव बना दिया।

पॉवरप्ले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने रखी मजबूत नींव

भारत की शुरुआत संतुलित और तेज रही, जहां अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पॉवरप्ले में तेजी से रन जोड़े। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 34 रन बनाए और अपनी पारी में छह चौके लगाए, जबकि संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर रन गति को बनाए रखा।

मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा ने बेहतरीन समझदारी दिखाते हुए पारी को संभाला। उन्होंने 42 गेंदों पर 73 रन बनाए और लगातार स्ट्राइक रोटेट करते हुए जरूरी मौकों पर बाउंड्री भी लगाई। उनकी नाबाद पारी ने भारत को 231/5 के स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

हार्दिक पांड्या ने मात्र 16 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक

इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण हार्दिक पांड्या की विस्फोटक बल्लेबाजी रही। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया, जो भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। हार्दिक ने इस मैच में 25 गेंदों पर 63 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

भारतीय T20I इतिहास में हार्दिक का खास रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या का यह अर्धशतक भारतीय T20I इतिहास में खास स्थान रखता है। इस मामले में पहले स्थान पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में शतक जड़ा था। हार्दिक अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर तीसरे स्थान पर खिसक चुके हैं।

टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

1. 12 गेंद – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007

2. 16 गेंद – हार्दिक पांड्या बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, 2025*

3. 17 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, मुंबई (वानखेड़े), 2025

4. 18 गेंद – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, दुबई (DICS) 2021

5. 18 गेंद – सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी, 2022

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version