IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का आज (IND vs SA) तीसरा टी20 मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा। आज ये दोनों टीमें दक्षिण अफ्रीका में सेंचुरियन के मैदान पर आमने-सामने होंगी। वहीं इस जारी टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम (IND vs SA) ने जीत लिया था। जबकि दूसरे मुकाबले को मेजबान दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) की टीम ने जीता था।

इसके बाद यह टी20 सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। लेकिन आज इस टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (IND vs SA) खेला जाने वाला है। तभी तो आज ये दोनों टीमें ही इस तीसरे टी20 मुकाबले को जीतकर (IND vs SA) सीरीज में अपनी बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगी। वहीं आज इससे पहले सवाल यह उठता है कि सेंचुरियन की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है। आज क्या सेंचुरियन की पिच पर बल्लेबाज बाजी मारेंगे या गेंदबाज गेंदबाजी में कहर बरपाएंगे।
IND vs SA सेंचुरियन मैदान की पिच रिपोर्ट :-
सेंचुरियन मैदान की पिच बल्लेबाजी (IND vs SA) के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। अब अगर हम इस मैदान की पिच की बात करें तो यहां पर स्पीड के साथ-साथ उछाल देखने को मिलता है। जिसके चलते हुए यहां पर गेंद बल्ले पर ठीक ढंग से आती है। तभी तो इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। इसके अलावा यहां पर तेज गेंदबाजों के लिए काफी बाउंस भी देखने को मिलता है।

इसके चलते हुए कई बार यहां पर तेज गेंदबाज, बल्लेबाजों को(IND vs SA) परेशान करते हुए दिखाई देते है। अब हम अगर इस मैदान पर टॉस की बात करें तो जो भी टीम यहां पर टॉस को जीतती है तो वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। वहीं इसके अलावा इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 175 रन है।
IND vs SA तीसरा टी20 संभावित प्लेइंग 11 :-
भारत की संभावित प्लेइंग 11 :- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आवेश खान.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11:- रीजा हेंड्रिक्स, रायन रिकेल्टन, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, केशव महाराज, मार्को जेनसेन, गेराल्ड कोएत्जी, एंडिले सिमलेन, नकाबायोमजी पीटर.
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








