अर्शदीप सिंह और जोश हेज़लवुड काफ़ी शानदार तेज़ गेंदबाज़ हैं। दोनों भले ही कमिंस, स्टार्क और बुमराह की लाइमलाइट में खो जाते हैं, लेकिन दोनों के प्रदर्शन में कभी कोई कमी नहीं रही है।
अर्शदीप और हेज़लवुड न सिर्फ़ नई गेंद से अपनी स्विंग और सटीक लाइन और लेंथ की मदद से बल्लेबाज़ों को परेशान करते हैं, बल्कि अपनी हाइट की वजह से एक्स्ट्रा बाउंस भी जेनरेट करते हैं, जिसके चलते बल्लेबाज़ों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
दोनों कई टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और उसमें अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को खिताब भी जितवा चुके हैं। लेकिन दोनों में से इस टूर्नामेंट में किस खिलाड़ी का इम्पैक्ट ज़्यादा रहा है, तो चलिए जानते हैं कि हेज़लवुड और अर्शदीप में से किस खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप में ज़्यादा विकेट लिए हैं।
अर्शदीप ने 2022 में किया था टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू

अर्शदीप सिंह साल 2022 से टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। नई गेंद से विकेट चटकाना हो या फिर पुरानी गेंद से वाइड यॉर्कर डालकर रनों पर लगाम लगाते हुए विकेट लेना हो, वे सब में माहिर हैं। अर्श अपने लेफ्ट-आर्म एंगल का बख़ूबी इस्तेमाल करते हैं, जिसका फ़ायदा विकेट कॉलम में भी देखने को मिलता है।
शानदार रहा है अर्शदीप का प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में 14 मैच खेले हैं, जिसमें 13.74 की औसत और 11.11 की स्ट्राइक रेट तथा 7.42 की इकॉनमी से 27 विकेट झटके हैं। इस दौरान एक 4-फ़र लेने के साथ उनका बेस्ट प्रदर्शन 9 रन देकर 4 विकेट रहा है।
हेज़लवुड ने पहली बार 2016 में खेला था टी20 वर्ल्ड कप
जोश हेज़लवुड ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तब वे सिर्फ़ नई गेंद से काफ़ी सटीक लाइन-लेंथ के गेंदबाज़ थे। लेकिन समय के साथ-साथ उन्होंने तीनों फ़ेज़ में गेंदबाज़ी करना सीखा और वे इस समय दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज़ों में से एक हैं। वे अब नई गेंद से स्विंग और सीम कराने के साथ-साथ डेथ ओवरों में यॉर्कर और स्लोअर बॉल से बल्लेबाज़ों को परेशान करने में सफल रहते हैं।
ऐसा रहा है जोश हेज़लवुड का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
जोश ने पहली बार साल 2016 में टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेला था। उसके बाद से उन्होंने हर बार अपने प्रदर्शन में सुधार दिखाया है। हेज़लवुड ने इस टूर्नामेंट में 19 मैचों में 24.19 की औसत और 20.28 की स्ट्राइक रेट के साथ-साथ 7.15 की इकॉनमी से 21 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 39 रन देकर 4 विकेट है।
ओवरऑल तुलना में अर्शदीप हैं हेज़लवुड से आगे
हेज़लवुड और अर्शदीप ने टी20 वर्ल्ड कप में लगभग बराबर मैच खेले हैं, लेकिन दोनों के विकेटों के बीच काफ़ी अंतर है। अर्श ने कम मैच खेलते हुए जोश से ज़्यादा विकेट लिए हैं।
अर्शदीप के स्टैट्स जोश हेज़लवुड से बेहतर हैं। हालाँकि दोनों की इकॉनमी में भी ज़्यादा अंतर नहीं है। अगर ओवरऑल स्टैट्स कंपैरिज़न देखें, तो उसमें अर्शदीप जोश से आगे निकलते हुए दिखाई देते हैं।







