Thursday, June 4

IPL 2026, Qualifier 1: आईपीएल 2026 सीजन के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का सामना गुजरात टाइटंस टीम से 26 मई को होना है। वहीं इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी। जबकि इस मैच को हारने वाली टीम के पास दूसरे क्वालीफायर के जरिए एक और मौका मिलेगा।

इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि इस बार लीग चरण के बादआरसीबी की टीम ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था। जबकि गुजरात टाइटंस की टीम इस बार दूसरे पायदान पर रही थी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को इनमें से 4 मैच में जीत मिली है। जबकि इस दौरान गुजरात टाइटंस की टीम को भी 4 मैच में जीत मिली है। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए हैं।

RCB vs GT match
RCB vs GT match

इसमें से पहले मैच को गुजरात की टीम ने 4 विकेट से जीता था। जबकि दूसरे मैच में आरसीबी की टीम को 5 विकेट से जीत मिली थी। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच एक मैच खेला गया था। तब उस मैच को गुजरात की टीम ने 8 विकेट से जीता था।

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है RCB की टीम :-

आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में आरसीबी टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। तभी तो अब ऐसे में इस बड़े मुकाबले से पहले यह टीम अपनी प्लेइंग इलेवन के साथ कोई बड़ा बदलाव कने को नहीं देखेगी। इस मैच में आरसीबी टीम को अपने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से एक शानदार पारी की उम्मीद रहेगी। जबकि गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

RCB की संभावित एकादश : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार।

RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स।

आज इस तरह की हो सकती है GT की टीम :-

इस बड़े मैच से पहले गुजरात टाइटंस की टीम भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेगी। क्यूंकि इस पूरे सीजन में टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों काफी शानदार रही है। इस टीम के कप्तान शुभमन गिल बड़े मैच में एक बेहतरीन पारी खेलने को देखेंगे। जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की जोड़ी एक बार फिर से दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

GT की संभावित एकादश: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।

GT के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया और कुमार कुशाग्र।

कैसा रहेगा आज धर्मशाला की पिच का मिजाज :-

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इस पिच की मिटटी में बालू की मात्रा न के बराबर है। तभी तो यहां की पिच पर गति और उछाल दोनों मिलता है। धर्मशाला स्टेडियम की पिच में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकता है।

Dharamshala Cricket Stadium
Dharamshala Cricket Stadium

मूवमेंट होने से बल्लेबाजों के लिए चुनौती रह सकती है लेकिन बॉउंड्री छोटी है इसलिए यहां हवाई फायर किए जा सकते हैं। शुरुआत में यहां संभलकर खेलने की जरुरत होगी, जबकि स्पिनर्स को यहां अटैकिंग होकर खेला जा सकता है।

कैसा रहने वाला है आज धर्मशाला का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज मंगलवार , 26 मई को धर्मशाला में मौसम बिल्कुल साफ़ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। जिसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले 10 मैचों में 164.34 की स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज देवदत्त पडिकल ने भी पिछले 10 मैचों में 308 रन बनाए हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

इसके अलावा गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने भी अपने पिछले 10 मैच में 167.65 की स्ट्राइक रेट से 451 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने पिछले 10 मैच में 7.62 की इकॉनमी से 20 विकेट लिए हैं। वहीं गुजरात टीम के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने पिछले 10 मैचों में 8.22 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच आज यह मैचमंगलवार, 26 मई को शाम 7:30 बजे से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version