Thursday, June 4

French Open 2026: फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2026 के पहले दौर में बीते दिन सोमवार को हमें कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले थे। इस टूर्नामेंट के पहले दौर में एक तरफ यूक्रेन की स्टार खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने काफी कड़े संघर्ष के बाद जीत हासिल की है तो वहीं स्टार स्विस खिलाड़ी स्टैन वावरिंका को पहले दौर में हारकर भावुक विदाई मिली है।

इस मैच में हारने के बाद वावरिंका ने भावुक माहौल में अपने अंतिम फ्रेंच ओपन अभियान को अलविदा कहा है। इसके अलावा अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने चोट से वापसी करते हुए पहले दौर में जीत दर्ज करने के बाद दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है।

स्वितोलिना ने कड़े मुकाबले में बॉन्डार को हराया :-

अपने पहले मैच में यूक्रेन की सातवीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने हंगरी की अन्ना बोंदार को तीन सेटों तक चले कड़े मैच में 3-6, 6-1, 7-6(3) से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं उनका यह मैच दो घंटे 26 मिनट तक चला था। इस मैच में दोनों खिलाडियों के बीच काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला था। इस मैच में पहला सेट हारने के बाद स्वितोलिना ने शानदार वापसी की और दूसरे सेट में अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए बॉन्डार की मूवमेंट को लगातार असफल कर दिया।

Elina Svitolina
Elina Svitolina

इसके बाद फिर तीसरे और निर्णायक सेट में स्वितोलिना ने 5-3 की बढ़त बना ली थी। लेकिन इसके बाद बॉन्डार ने लगातार शानदार अंक जीतकर मुकाबले को 6-5 तक पहुंचा दिया था। इसके बाद स्वितोलिना ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया और मैच को सुपर टाईब्रेक तक ले गईं। इसके बाद उन्होंनेमैच पर पूरा नियंत्रण कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके अलावा यह पिछले एक वर्ष में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पांचवा मैच था। वहीं इस मैच से पहले बॉन्डार, स्वितोलिना के खिलाफ लगातार दो मुकाबले जीत चुकी थीं। लेकिन अब दूसरे दौर में स्वितोलिना का सामना क्वालीफायर केटलिन क्वेवेडो से होने वाला है।

जेस्पर डी जोंग से हारे स्टेन वावरिंका :-

इसके अलावा स्विस खिलाड़ी स्टेन वावरिंका का रोलां गैरो में सफर पहले दौर में ही हारकर समाप्त हो गया है। इस मैच में उनको नीदरलैंड्स के जेस्पर डी जोंग ने 3-6, 6-3, 3-6, 4-6 से हराया है। वहीं इससे पहले ही वावरिंका संकेत दे चुके हैं कि यह उनका अंतिम सीजन हो सकता है। तभी तो अब ऐसे में पेरिस में उनका यह मुकाबला बेहद भावुक माहौल में खेला गया था। तभी तो इस दौरान भीषण गर्मी के बावजूद कोर्ट सिमोन मथ्यू पर बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने के लिए मौजूद रहे थे और हर अंक पर वावरिंका का उत्साह बढ़ाते रहे थे।

Stan Wawrinka
image source via getty images

इस मैच में हार के बाद फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट आयोजकों ने वावरिंका को विशेष सम्मान दिया था। इस बीच उनको फ्रेंच ओपन कोर्ट की मिट्टी से सजा एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया था। इसके अलावा इस स्टेडियम की स्क्रीन पर उनके करियर के यादगार पल दिखाए गए थे। इसके बाद भावुक माहौल में वावरिंका ने दर्शकों से कहा कि, “मेरे लिए यह बेहद कठिन पल है। मैं यहां आपसे विदा नहीं लेना चाहता।” इसके अलावा वावरिंका ने साल 2015 में नोवाक जोकोविच को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता था। इसके अलावा उनको उनके दमदार वन-हैंडेड बैकहैंड व जुझारूपन के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

अनिसिमोवा ने दर्ज की आसान जीत :-

इसके अलावा अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा ने आठ सप्ताह के चोट ब्रेक के बाद शानदार वापसी करते हुए फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी तियानत्सोआ राकोतोमांगा राजाओना को 6-3, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले वह अपनी बाएं हाथ की कलाई की चोट के कारण पूरे क्ले सीजन से बाहर रहीं थीं। लेकिन इस मैच की शुरुआत में उनकी लय कमजोर नजर आई थी। क्यूंकि इस मैच की शुरुआत में उन्होंने पांच गेम में से दो बार अपनी सर्विस गंवाई थी। इसके बाद उन्होंने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और अगले 12 में से 11 गेम जीतकर मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

Amanda Anisimova
Amanda Anisimova

इसके अलावा साल 2019 में फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी अमेरिकी खिलाड़ी अनिसिमोवा ने इस मैच में मैच में 24 विनर्स लगाए थे। इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब उनको दूसरे दौर में ऑस्ट्रिया की जूलिया ग्रैबर से मैच खेलना है। क्यूंकि उन्होंने भी स्लोवाकिया की रेबेका स्रामकोवा को सीधे सेटों में हराया है। इसके अलावा ग्राबहर भी अभी हाल ही में अपनी चोट से वापसी कर रही हैं। इसके अलावा क्ले कोर्ट पर उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत माना जाता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version