French Open 2026: तीन बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स के तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। इसके अलावा इस कड़े मैच में जोकोविच ने फ्रांस के वैलेंटिन रॉयर को हराया है। इस मैच में खेलते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने वैलेंटिन रॉयर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-3, 6-2, 6-7, 6-3 से जीत दर्ज की है। वहीं उनका यह मैच तीन घंटे और 28 मिनट तक चला था।
फ्रांस के खिलाड़ी ने दी जोकोविच को चुनौती :-
इसके अलावा अपने करियर में रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दिग्गज चैंपियन नोवाक जोकोविच ने इस साल क्ले कोर्ट पर केवल एक मैच खेलकर ही फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था। इसके बाद मार्च में अमेरिका के इंडियन वेल्स ओपन के दौरान लगी चोट के कारण वह छह हफ्तों से ज्यादा समय तक नहीं खेल पाए थे।

इसके अलावा अब इस फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के शुरुआती दोनों मैचों में जोकोविच को फ्रांस के खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिली है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने जियोवानी एमपेट्शी पेरीकार्ड को चार सेटों तक चले मुकाबले में हराया था। इसके बाद फिर इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में उन्होंने रॉयर को हराकर इस सीजन उनके खिलाफ अपना रिकॉर्ड 9 जीत और 3 हार का कर लिया है।
हार कर एलेना रायबाकिना का सफर हुआ समाप्त :-
इसके अलावा अब महिला वर्ग के एकल मैच में यूलिया स्टारोडुब्तसेवा ने एक शानदार वापसी करते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रायबाकिना को हरा दिया है। लेकिन इससे पहले दुनिया की 55वें नंबर की खिलाड़ी स्टारोडुब्तसेवा का बीते दिन बुधवार तक शीर्ष-10 खिलाड़ियों के खिलाफ मैचों में रिकॉर्ड 0-6 था।

इसके बाद अब उन्होंने इस मैच में शानदार खेल दिखाते हुए वर्ल्ड नंबर-2 रायबाकिना को 3-6, 6-1, 7-6 से हरा दिया है। इससे पहले रायबाकिना ने इसी साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।
इगा स्वियातेक ने सारा बेजलेक को हराया :-
इसके अलावा 4 बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक ने सारा बेजलेक को 6-2, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन के विमेंस सिंगल्स के तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है।

वहीं इस मैच में खेलते हुए स्वियातेक ने अपनी सर्विस में आई कुछ कमियों और 38 ‘अनफोर्स्ड एरर्स’ के बावजूद बेजलेक को हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली है। इसके अलावा पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी स्वियातेक साल 2020, 2022, 2023 और 2024 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






