Tuesday, February 17

टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। यह पहला मौका है जब भारतीय टीम एक साल के अंदर ही दो टेस्ट सीरीज हारी है। इसके पहले भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड नहीं बना था। लेकिन गौतम गंभीर की कोचिंग में ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड लगातार बन रहे हैं।

इस सीरीज के बाद अब कारवां व्हाइट बॉल की तरफ शिफ्ट हो रहा है और टेस्ट सीरीज की हार से भी लोगों का ध्यान हट जाएगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे, जिसकी वजह से सभी का फोकस इस सीरीज पर शिफ्ट हो जाएगा। यह सीरीज 30 नवंबर से खेली जाएगी।

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक मैच जीतने में सफल हुई थी, जिसमें रोहित और विराट कोहली ने रन बनाए थे। इस सीरीज में भी इन दोनों का चलना महत्वपूर्ण है। तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है।

रोहित का अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन है शानदार

IND vs SA: Virat Kohli And Rohit Sharma Record Against South Africa In ODI
IND vs SA: Virat Kohli And Rohit Sharma Record Against South Africa In ODI

रोहित शर्मा और विराट कोहली इस दशक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने दम पर बहुत से मैच जिताए हैं। यही नहीं, बड़े मैचों और बड़ी टीमों के खिलाफ उनका रौद्र रूप देखने को मिलता है और वे और भी बेहतरीन फॉर्म में आ जाते हैं। रोहित शर्मा का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार है और अगर इस सीरीज में उनका बल्ला चलता है तो भारतीय टीम सीरीज जीतने में सफल हो सकती है।

Also Read: रोहित शर्मा बने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टूनार्मेंट एम्बेसडर

रोहित शर्मा ने साल 2007 से 2023 के बीच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 वनडे मैच खेले हैं, जिनकी 25 पारियों में 33.58 की औसत से 806 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 150 रन है, जो उन्होंने 2015 में कानपुर में बनाया था।

विराट का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड है धमाकेदार

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2010 से 2023 के बीच 31 मैच खेले हैं, जिनकी 29 पारियों में 65.39 की औसत से 1504 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 160 रन है, जो उन्होंने साल 2018 में साउथ अफ्रीका में बनाया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version