Tuesday, February 17

PMGC 2025 का गौंटलेट स्टेज ख़त्म हो चुका है और अब सात टीमें सीधे ग्रैंड फ़ाइनल में पहुँच गई हैं। इन मैचों के बाद अब टूर्नामेंट लीग स्टेज में पहुँच चुका है। अगला चरण है ग्रुप रेड, जिसमें 16 टीमें आमने- सामने होंगी। ये मुकाबले 2 से 4 दिसंबर तक चलेंगे और हर टीम कुल 18 मैच खेलेगी।

यह फ़ॉर्मेट शुरुआत से ही बेहद कठिन है, क्योंकि हर मैच टीम की उम्मीदों पर असर डालता है। 18 मैचों के बाद परिणाम इस तरह तय होंगे:

  • शीर्ष 3 टीमें सीधे ग्रैंड फ़ाइनल में जाएँगी
  • 4th से 11th स्थान वाली टीमें लास्ट चांस स्टेज में पहुँचेंगी
  • सबसे नीचे की 5 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएँगी

यानी ग्रुप रेड में एक खराब दिन भी टीम को बाहर कर सकता है। इसलिए इस ग्रुप को टूर्नामेंट का सबसे मुश्किल चरण माना जा रहा है।

PMGC 2025 ग्रुप रेड: कौन-कौन सी टीमें खेल रही हैं?

ग्रुप रेड में ये 16 टीमें शामिल हैं:

  1. DRX
  2. Regnum Carya Esports
  3. Virtus Pro
  4. E-Arena
  5. Geekay Esports
  6. Alliance
  7. Burmese Ghouls
  8. Team Flash
  9. Arcred
  10. Boars Gaming
  11. Twisted Minds
  12. Nuclear Area
  13. Influence Rage
  14. ETSH Esports
  15. True Reapers
  16. Weibo Gaming

इनमें कई टीमों ने पहले भी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। DRX, Regnum Carya और Weibo Gaming जैसी टीमों से इस बार भी अच्छे खेल की उम्मीद है। साथ ही कुछ टीमें ऐसी भी हैं जो दबाव की स्थिति में बड़ा उलटफेर कर सकती हैं।

PMGC 2025 लीग स्टेज: फ़ॉर्मेट और मुकाबलों के दिन

PMGC की लीग स्टेज में कुल 32 टीमें हैं 16 ग्रुप ग्रीन में और 16 ग्रुप रेड में।
ग्रुप रेड के मैच 2 से 4 दिसंबर तक होंगे।

नियम इस प्रकार हैं:

  • टॉप 3 टीमें -सीधे ग्रैंड फ़ाइनल
  • 4th से 11th – लास्ट चांस स्टेज (6- 7 दिसंबर)
  • आखिरी 5 टीमें – एलिमिनेट

इस चरण में लगातार अच्छा खेलना सबसे महत्वपूर्ण है। अच्छी रोटेशन, मजबूत पोज़िशन और स्थिर फिनिश पॉइंट टीम को आगे ले जाते हैं।

PMGC 2025: पूरा शेड्यूल

  • गौंटलेट स्टेज: 24- 26 नवंबर
  • ग्रुप स्टेज (ग्रीन + रेड): 2- 4 दिसंबर
  • लास्ट चांस स्टेज: 6- 7 दिसंबर
  • ग्रैंड फ़ाइनल: 12- 14 दिसंबर

इस बार पूरा टूर्नामेंट बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित हो रहा है और कुल प्राइज पूल 3 मिलियन USD रखा गया है।

PMGC 2025 क्यों है खास?

PMGC 2025 की सबसे बड़ी खासियत है PUBG UNITED 2025  यानी PUBG MOBILE ग्लोबल चैंपियनशिप और PUBG ग्लोबल चैंपियनशिप पहली बार एक साथ एक ही बड़े ग्लोबल खिताब के लिए हो रही हैं। इससे टूर्नामेंट और भी बड़ा, रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक बन गया है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version