IND vs SL: वर्षा बाधित दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है। इस तरह से भारत ने अब इन 3 मैचों की टी 20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मुकनले में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे।

IND vs SL श्रीलंका की टीम ने इस मुकाबले में भारत को 162 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन जैसे ही इस मुकाबले में भारतीय टीम की पारी की शुरुआत हुई तो बारिश आनी शुरू हो गई थी। तब बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा था। बारिश रुकने के बाद जब दोबारा से मैच शरू हुआ तो तब भारतीय टीम को 8 ओवर में केवल 78 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को केवल 6.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। वहीं इस मुकाबले को जीतकर भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
IND vs SL भारतीय गेंदबाजों ने किया प्रभावित :-
IND vs SL इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस को जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। तभी तो भारतीय गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही भी साबित किया। सभी भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों पर शिकंजा कसे रखा।

IND vs SL इस मुकाबले में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा ने अर्धशतक लगाया। इसके बावजूद वो अपनी टीम को एक बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। उनके अलावा श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने 32 और कामिंदु मेंडिस ने 26 रनों की पारी खेली थी। इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। इस ओवर में उन्होंने शनाका और हसरंगा को शून्य पर आउट किया।
IND vs SL मोहम्मद सिराज को नहीं मिला एक भी विकेट :-

IND vs SL इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई ने श्रीलंका के बल्लेबाजों पर नकेल कसते हुए उनको बड़ा स्कोर नहीं खड़ा करने दिया था। इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर रवि विश्नोई ने 3 विकेट लिए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी दो बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं एक बार फिर से मोहम्मद सिराज को इस मुकाबले में एक भी विकेट नहीं मिला। उन्होंने अपने 3 ओवर में 27 रन दिए। इसके अलावा अर्शदीप ने भी 3 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए।
IND vs SL हार्दिक पांड्या ने लगाया विजयी चौका :-
IND vs SL इस मुकाबले में पहले गेंदबजी करते हुए ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने अपने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए थे। इसके बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने आई तो भारत को पहला झटका दूसरे ओवर में संजू सैमसन के रूप में लगा था। इस मुकाबले में संजू सैमसन बिना खता खोले ही आउट हो गए थे। इस मुकाबले में उनको शुभमन गिल की जगह टीम में शामिल किया गया था।

IND vs SL इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंद खेलकर ही 26 रनों की पारी खेली। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए। तब इसी के बाद ही श्रीलंका के स्पिनर हसरंगा ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया। यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में 15 गेंद पर 30 रन बनाए। लेकिन फिर बाद में क्रीज पर आये हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले को फिनिश किया। हार्दिक ने 9 गेंद पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। वहीं अब 30 जुलाई को भारतीय टीम को इस सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला खेलना है।
ये भी पढ़ें: नई गेंद का बेताज बादशाह,जानिए ट्रेंट बोल्ट की कहानी







