IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है। यह मैच भारत की राजधानी दिल्ली में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
भारतीय टीम ने पहले मैच में पारी और 142 रनों से जीत दर्ज की थी। जबकि इस मैच में भी भारतीय टीम मैच में काफी आगे जा चुकी है और वह मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है। मैच के पहले दिन कई रिकॉर्ड्स देखने को मिले हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।
जायसवाल ने दी अच्छी शुरुआत

टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल पिछले मैच में शुरुआत मिलने के बाद भी अपना विकेट फेंककर चले गए थे। हालांकि, इस मैच में उन्होंने अपनी गलती से सबक लिया और संभलकर बल्लेबाजी की। राहुल इस मुकाबले में सस्ते में आउट हो गए।
साई सुदर्शन और यशस्वी ने मिलकर टीम को संभाला और उसके बाद दोनों ने वेस्टइंडीज की गेंदबाजी का जमकर फायदा उठाया। जायसवाल ने अपना शतक पूरा किया और सुदर्शन भी दूसरे छोर पर अच्छे दिख रहे थे, लेकिन अपना शतक पूरा करने के पहले वह आउट हो गए।
शतक लगाने से चुके साईं सुदर्शन
साईं ने 87 रन बनाए और उनकी जगह को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे थे, उसका उन्होंने जवाब दिया और बताया कि उन्हें अगर बैक किया गया तो वह लंबे समय के लिए इस स्पॉट को सीमेंट कर सकते हैं। कप्तान गिल और जायसवाल ने उसके बाद रनों की गति धीमे नहीं होने दी।
इसी बीच यशस्वी ने 150 रन पूरे कर लिए और वह टेस्ट मैच के पहले दिन 150 से ज्यादा रन दूसरी बार बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके बाद टीम इंडिया ने कोई विकेट नहीं खोया और दिन का खेल खत्म होने तक 318 रन बना दिए। जायसवाल 173 और गिल 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टेस्ट मैच के एक दिन में 150+ रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने जायसवाल
यशस्वी जायसवाल भारत में टेस्ट के एक दिन में 150+ रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने 2024 में वाइजैग में इंग्लैंड के खिलाफ 179 रन बनाए थे।
भारतीय धरती पर इसके पहले एक दिन में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली थे, जिन्होंने भी उन्हीं दो मैदान पर ऐसा किया था (2016 में वाइजैग में इंग्लैंड के खिलाफ 151 और 2017 में दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ 156)।
भारत के लिए दो लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाजों की सबसे बड़ी साझेदारियाँ
300 गांगुली – युवराज (5th विकेट) बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु 2007
222 पंत – जडेजा (6th विकेट) बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम 2022
204 पंत – जडेजा (7th विकेट) बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2019
203* जडेजा – सुंदर (5th विकेट) बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर 2025
193 जायसवाल – साई सुदर्शन (2nd विकेट) बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली 2025
24 साल से कम उम्र में सबसे ज्यादा शतक
डॉन ब्रैडमैन (12)
सचिन तेंदुलकर (11)
गारफील्ड सोबर्स (9)
जावेद मियांदाद, ग्रीम स्मिथ, एलेस्टियर कुक और केन विलियमसन- 7
भारतीय ओपनर द्वारा टेस्ट मैच के पहले दिन सर्वाधिक रन
192 वसीम जाफर बनाम पाक कोलकाता 2007
190 शिखर धवन बनाम एसएल गाले 2017
179 यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड विजाग 2024
173 यशस्वी जयसवाल बनाम वेस्टइंडीज दिल्ली 2025*
167 गौतम गंभीर बनाम एसएल कानपुर 2009
2024 के बाद से किसी घरेलू टेस्ट के पहले दिन भारत की बल्लेबाजी
336/6 बनाम इंग्लैंड विशाखापट्टनम
326/5 बनाम इंग्लैंड राजकोट
339/6 बनाम बांग्लादेश चेन्नई
46 ऑलआउट बनाम न्यूजीलैंड बेंगलुरु
318/2 बनाम वेस्टइंडीज दिल्ली

