Tuesday, March 10

Team India A Squad: दक्षिण अफ्रीका की ए टीम इस समय भारत के दौरे पर है। वहीं इस समय वह भारत की ए टीम के साथ दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद अब इन दोनों टीमों के बीच 3 वनडे लिस्ट-ए मैचों की श्रृंखला भी खेली जाएगी। तभी तो इसके लिए बीसीसीआई ने अपनी 14 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है।

इस भारतीय ए टीम की कमान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी गई है। जबकि अन्य भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को इस टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा इसी टीम में लंबे समय बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी शामिल किया गया है।

इंडिया ए का स्क्वॉड हुआ घोषित :-

भारत की ए टीम और दक्षिण अफ्रीका की ए टीम के बीच जल्द ही तीन लिस्ट ए मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए बुधवार 5 नवंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडिया ए के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। वहीं भारतीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को शानदार बल्लेबाजी करने के लिए बीसीसीआई ने इनाम दिया है। क्यूंकि अब बीसीसीआई ने उनको इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया है।

Tilak Verma
Tilak Verma

इसके चलते हुए अब वह अनऑफिशियल वनडे सीरीज में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। जबकि अन्य भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बैटर के रूप में ईशान किशन को भी शामिल किया गया है। उनके साथ इस बार प्रभसिमरन सिंह को भी चुना गया है। इसके अलावा आयुष बदोनी, निशांत सांधु, रियान पराग, मानव सुथार, हर्षित राणा जैसे युवाओं को भी बड़ा मौका दिया गया है।

ऐसा होगा पूरा कार्यक्रम :-

Tilak Verma
Tilak Verma

इन तीन ऑफिशियल वनडे मैचों की सीरीज के कार्यक्रमों को घोषणा पहले ही हो गई है। इसके चलते हुए अब इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच पहला मैच आगामी 13 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच आगामी 16 नवंबर को और फिर तीसरा मैच आगामी 19 नवंबर को खेला जाएगा। ये सभी तीनों मैच राजकोट में स्थित निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इंडिया ए का स्क्वॉड इस प्रकार है :-

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version