Tuesday, March 10

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज में अब तक 3 मैच खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता हैं और सीरीज बराबरी पर खड़ी हुई है। टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गोल्ड कोस्ट के बिल पाइपें ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा।

टीम इंडिया ने तीसरे मैच में कमबैक करते हुए सीरीज बराबर कर ली हैं। भारतीय टीम ने अपनी गलतियों से सबक लेते हुए अर्शदीप सिंह को टीम में खिलाया और उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब जीतकर सभी की अपेक्षाओं पर खरे उतरे।

फैंस इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। क्योंकि, दोनों टीमों के पास बैटिंग फ़ायरपावर हैं और वो उसका नजारा भी दिखा रहे हैं। हालाँकि वो पिच के ऊपर भी निर्भर करता हैं कि कंडीशन कैसी रहती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where and How to Watch India vs Australia 4th T20I Match Live for Free in India
Where and How to Watch India vs Australia 4th T20I Match Live for Free in India

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा मैच 6 नवंबर को होबार्ट के बेलिरिव ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा और टॉस 1:15 बजे किया जायेगा।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच का फॉर्मेट?

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वो सीरीज नहीं हारेगी।

भारत में इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया का लाइव प्रसारण कहां देखें?

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के चौथे मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर किया जायेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के चौथे टी20 मैच का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

भारत की टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, माहली बियर्डमैन (3-5 मैच तक), टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस (4-5 मैच), नाथन एलिस, ग्लेन मैक्सवेल (3-5 मैच तक), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version