Friday, February 13

IPL 2025 के जोश के बीच BCCI अब भारतीय टीम के कोचिंग सेट-अप में अहम बदलाव की तैयारी में है। हाल ही में टी दिलीप और अभिषेक नायर को लेकर आई रिपोर्ट्स ने इस दिशा में संकेत दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, BCCI ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सहायक कोच अभिषेक नायर को हटा दिया है, वहीं फील्डिंग कोच टी दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया गया।

टी दिलीप पिछले तीन सालों से भारतीय टीम के साथ जुड़े थे और उनकी मेडल सेरेमनी पहल ने खिलाड़ियों में फील्डिंग को लेकर एक अलग ही जोश भर दिया था। अब जब यह पद खाली है, तो फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि अगला फील्डिंग कोच कौन होगा। ऐसे में इस रिपोर्ट में हम तीन संभावित दावेदारों पर नज़र डालेंगे, जो टी दिलीप की जगह ले सकते हैं।

ये दिग्गज टीम इंडिया में ले सकते हैं फील्डिंग कोच टी दिलीप की जगह

3. जोंटी रोड्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स का नाम फील्डिंग कोच की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। रोड्स को क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन फील्डर कहा जाता है और उनका कोचिंग अनुभव भी काफी व्यापक है। उन्होंने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी IPL टीमों के साथ फील्डिंग कोच के तौर पर काम किया है।

दिलचस्प बात यह है कि, जब गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था, तब उन्होंने जोंटी रोड्स को फील्डिंग कोच बनाने की सिफारिश की थी, लेकिन तब बोर्ड ने वह ऑफर ठुकरा दिया था। अब जब स्थिति दोबारा बन रही है, तो संभव है कि BCCI इस बार गंभीर की बात माने और रोड्स को टीम से जोड़ दे।

2. मोहम्मद कैफ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ एक और मजबूत दावेदार हैं जिन्हें BCCI फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त कर सकता है। अपने करियर के दौरान कैफ भारतीय टीम के सबसे फुर्तीले फील्डर्स में गिने जाते थे। वह मैदान पर अपनी तेजी और एनर्जेटिक फील्डिंग के लिए जाने जाते थे और उनकी मौजूदगी टीम में एक अलग ही स्तर की फील्डिंग कल्चर ला सकती है।

कैफ ने साल 2017 में गुजरात लायंस के साथ फील्डिंग कोच के तौर पर काम किया है और कोचिंग के लिए उनकी रुचि पहले भी सामने आ चुकी है। ऐसे में अगर BCCI अनुभव और देशी विकल्प चाहता है, तो कैफ एक बेहतर चयन हो सकते हैं।

3. रयान टेन डोशेट

BCCI चाहे तो रयान टेन डोशेट को ही फील्डिंग कोच के रूप में प्रमोट कर सकता है, जो इस वक्त टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच की भूमिका में हैं। रयान को कोलकाता नाइट राइडर्स में भी गौतम गंभीर के साथ काम करने का अनुभव है, जहां वे फील्डिंग कोच रह चुके हैं।

गंभीर और डोशेट की ट्यूनिंग अच्छी है और अगर BCCI नए कोच की तलाश में समय नहीं लगाना चाहता, तो डच ऑलराउंडर को इस भूमिका में स्थायी रूप से शामिल किया जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version