Sunday, February 15

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज आज मंगलवार से शुरू हो रही है। वहीं इससे पहले अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैच की टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। जबकि भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज जीतकर अपने नाम की थी। वहीं अब यह देखना होगा कि इस टी20 सीरीज में कौन बाजी मारता है।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि प्रोटियाज टीम की कमान एडन मार्क्रम के हाथों में रहने वाली है। इसके अलावा अपने इस आर्टिकल में हम आपको क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही जानिए सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 प्लेयर्स कौन से हैं।

कटक में होगा पहला टी20 मैच :-

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मैच आज कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आज सभी की नजरें दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर रहने वाली हैं। क्यूंकि वह अभी सैयाद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके आ रहे हैं। आज दक्षिण अफ्रीका टीम की रणनीति में प्रमुख अभिषेक को जल्दी आउट करना होगा।

Barabati Stadium
Barabati Stadium

क्यूंकि आज अगर वह पूरा पॉवरप्ले भी खेल जाते हैं तो उनके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय गेंदबाजी यूनिट में इस बार स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है। क्यूंकि उनको वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। दूसरी तरफ भारत के मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की भी मैदान पर वापसी होने वाली है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड :-

Indian cricket team
Indian cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच अभी तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 18 में जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम को 12 में जीत मिली है। इसके अलावा अगर इन दोनों के बीच भारत में खेला गया आखिरी टी20 दक्षिण अफ्रीका ने जीता था। तब यह मैच अक्टूबर, 2022 में इंदौर में खेला गया था। लेकिन तब यह सीरीज का आखिरी मैच था और भारत ने उस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

कुल मैच- 31

भारत ने जीते- 18

दक्षिण अफ्रीका ने जीते- 12

बेनतीजा- 1

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 में सबसे ज्यादा रन (टॉप-5)

1. डेविड मिलर- 524

2. रोहित शर्मा- 429

3. विराट कोहली- 394

4. सूर्यकुमार यादव- 372

5. क्विंटन डी कॉक- 351

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 में सबसे ज्यादा विकेट (टॉप-5)

1. अर्शदीप सिंह- 18

2. केशव महाराज- 15

3. भुवनेश्वर कुमार- 14

4. वरुण चक्रवर्ती- 12

5. रविचंद्रन अश्विन- 11

कहां देखें लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग :-

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मैच आज मंगलवार, 9 दिसंबर को शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है। वहीं इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version