भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम है और उसने अलग-अलग दौर में कई बार खिताब अपने नाम किया है।
भारत का अंडर-19 वर्ल्ड कप सफर यह दिखाता है कि देश ने युवा क्रिकेट को कितनी गंभीरता से लिया है। अलग-अलग दौर में अलग कप्तान, अलग खिलाड़ी और अलग हालात रहे, लेकिन एक बात हर बार समान रही, टीम इंडिया का दबाव में अच्छा प्रदर्शन।
2026 के फाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद भारत अब तक कुल 6 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है और हर जीत ने भविष्य के सितारों को जन्म दिया है। नीचे हम आपको अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के खिताबी सफ़र की पूरी जानकारी दी गई है।
जानिए भारत ने कब-कब जीता है अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब
2000 अंडर-19 वर्ल्ड कप – कप्तान मोहम्मद कैफ
भारत ने पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब साल 2000 में जीता। श्रीलंका में खेले गए इस टूर्नामेंट में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराकर इतिहास रचा। इस जीत ने यह साफ कर दिया कि भारत की युवा टीम बड़े मंच पर दबाव झेलना जानती है।
2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप – कप्तान विराट कोहली
2008 में मलेशिया में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस बार टीम की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे। फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया। कोहली की आक्रामक कप्तानी और टीम के संतुलित प्रदर्शन ने भारत को दोबारा चैंपियन बना दिया।
2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप – कप्तान उन्मुक्त चंद
2012 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप भारत के लिए बेहद खास रहा। उन्मुक्त चंद की कप्तानी में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाया। फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। उन्मुक्त चंद की शतकीय पारी इस जीत की सबसे बड़ी पहचान बनी।
2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप – कप्तान पृथ्वी शॉ
2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड में खेला गया और भारत ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया। पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप – कप्तान यश धुल
2022 में वेस्ट इंडीज में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने एक और यादगार जीत दर्ज की। यश धुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया। यह भारत का पांचवां अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब था और इस जीत ने भारत को इस टूर्नामेंट का सबसे सफल देश बना दिया।
2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप – कप्तान आयुष म्हात्रे
2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। इस बार टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे के हाथों में थी। फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रनों का बड़ा योगदान दिया, जिसने उन्हें टूर्नामेंट का सबसे चर्चित नाम बना दिया और भारत को छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बना दिया।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

