Thursday, March 12

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो गया हैं। पहला मैच बारिश की वजह से धूल गया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवरों में 97 रन बनाए थे।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 1:45 बजे शुरू होगा। तो चलिए, इस मुकाबले के पहले दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखते हैं।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

India Vs Australia HTH In T20I
India Vs Australia HTH In T20I

टी20 क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों ने 33 मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 11 मुकाबले जीते हैं और 20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मैच का नतीजा बारिश की वजह से नहीं निकला है।

वहीं टीम इंडिया ने खेले 33 मैचों में 20 जीते हैं और 11 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 2 मैच बारिश के चलते रद्द हो गए थे।

INDIA AUSTRALIA
33 Total Match 33
20 Won 11
11 Lost 20
2 No Result 2
0 Tied 0

ऑस्ट्रेलिया में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मुकाबलों में भी होम टीम पिछड़ रही हैं। घरेलू सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 मैच जीते, जबकि 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा जबकि 1 मैच बारिश की वजह से धूल गया था।

इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में खेले 16 टी20 मुकाबलों में 8 जीते और 7 में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बेनतीजा रहा। नतीजों के मामले में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से बढ़त बनाते हुए दिख रही हैं।

INDIA AUSTRALIA
16 Total Match 16
8 Won 7
7 Lost 8
1 No Result 1
0 Tied 0

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें से ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीँ 1 मुकाबला बेनतीजा रहा हैं।

Total Match 4
Won 1
Lost 2
No Result 1
Tied 0

इंडिया ने मेलबर्न के एमसीजी में अब तक 4 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2 मैचों में जीत दर्ज की हैं जबकि, 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीँ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

Total Match 4
Won 2
Lost 1
No Result 1
Tied 0

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंडिया का टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 235 रन है, जो उन्होंने साल 2023 में थिरुवनंतपुरम में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 74 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 2007 में मेलबर्न में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 235/4
लोवेस्ट स्कोर 74/10

ऑस्ट्रेलिया का टी20 में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 225 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2023 में गुवाहाटी में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 86 रन है, जो साल 2014 में मीरपुर में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 225/5
लोवेस्ट स्कोर 86/10
Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version