Monday, February 16

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहाँ दोनों टीमों के बीच व्हाइट-बॉल की सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज ख़त्म हो गई हैं जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था। जबकि टी20 सीरीज का आगाज अब होने वाला हैं।

भारतीय टीम इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबेरा के मानुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 1:45 बजे शुरू होगा। तो चलिए जानते हैं कि मानुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर किस तरह की पिच देखने को मिल सकती हैं।

मानुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड के आंकड़े

Manuka Oval Pitch Report
Manuka Oval Pitch Report

इस मैदान पर अगर पिच रिपोर्ट की बात करें, तो यहाँ पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलती हैं लेकिन जैसे जैसे गेम आगे बढ़ता जाता हैं पिच धीमी होती जाती हैं और यहाँ पर बड़े शॉट्स लगाना मुश्किल होता जाता हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा ग्राउंड में से हैं जहाँ पिच में ज्यादा पेछ नहीं हैं और यहाँ की कंडीशन कुछ हद तक सबकॉन्टिनेंट से मिलती जुलती हैं।

यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती हैं। हालाँकि यह ऑस्ट्रेलियाई सीजन की शुरुआत हो रही है इसलिए इस बार शायद पिच में तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद देखने को मिल सकती हैं और बल्लेबाजी के लिए यह पिच अच्छी हो सकती हैं।

Total Match 5
Bat First Won 2
Bat Second Won
2
No Result 1

कैसा रहने वाला है आज यहाँ मौसम

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, क्योंकि इस दिन टेम्परेचर भी ज़्यादा नहीं रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो सुबह 14 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 8 डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं ह्यूमिडिटी की बात की जाए, तो वो ज़्यादा रहने वाली है। यह 58% तक रह सकती है। जबकि, इस मुकाबले में बारिश के भी अनुमान हैं, जो कि 60% हैं।

क्या कहते हैं मानुका ओवल पर आंकड़े?

सिडनी के ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक टी20 के सिर्फ 5 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीते हैं जबकि 2 बार चेस करने वाली टीम ने बाजी मारी हैं और एक मुकाबला बारिश की वजह से धूल गया था।

वहीं अगर इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वो इंग्लैंड (178/7 बनाम ऑस्ट्रेलिया) ने साल 2022 में बनाया था। जबकि लोवेस्ट स्कोर श्रीलंका (121/6 बनाम ऑस्ट्रेलिया) के नाम है, जो उन्होंने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में बनाया था। वहीँ अगर इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर की बात करें, तो वो 141 रन हैं।

हाईएस्ट स्कोर 178/7
लोवेस्ट स्कोर 121/6

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

IND vs AUS
IND vs AUS

ऑस्ट्रेलिया ने कैनबेरा के मानुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें 2 मैचों में जीत मिली है जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीँ 1 मुकाबला बेनतीजा रहा हैं।

Total Match 1
Won 0
Lost 1
No Result 0
Tied 0

इंडिया ने कैनबेरा के मानुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड में अब तक सिर्फ 1 मैच खेला हैं जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की हैं। उस मैच में भी उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को धूल चटाई थी।

Total Match 1
Won 0
Lost 1
No Result 0
Tied 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version