Thursday, March 19

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (India vs England T20I Series) की शुरुआत 22 जनवरी से होने वाली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक आठ द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा चुकी है और 2025 में दोनों टीमें नौंवीं बार एक-दूसरे के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 अन्तर्राष्ट्रीय सीरीज खेलती हुई नजर आएंगी।

दोनों टीमों के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2011 में इंग्लैंड में खेला गया था, जिसमें एकमात्र टी20 मैच खेला गया था। उस मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी और सीरीज अपने नाम किया था।

India vs England T20I Series 2011
India vs England T20I Series 2011

इसके बाद, 2011 में इंग्लैंड ने भारत का दौरा किया और भारत के खिलाफ एक टी20 मैच की सीरीज खेली, जिसमें उन्हें जीत भी मिली। इसके बाद, ठीक अगले ही साल पहली बार दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली, जो 1-1 से ड्रॉ हुआ।

साल 2014 में एक बार फिर भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया और वहां एक टी20 मैच खेला। उस मुकाबले में एक बार फिर इंग्लैंड ने बाजी मारी। 2011 से लेकर 2014 तक भारत और इंग्लैंड के बीच पांच द्विपक्षीय टी20 मुकाबले खेले गए, जिसमें भारत को सिर्फ एक जीत ही नसीब हुई थी।

हालाँकि, उसके बाद भारत ने टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड को लगातार सीरीज हराना शुरू किया। दोनों टीमों के बीच 2017 में पहली बार तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, जिसमें मेजबान भारत ने 2-1 से जीत हासिल की। इसी सीरीज में विराट कोहली पहली बार भारतीय टीम के नियमित कप्तान बने थे और ऋषभ पंत ने अपना अन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था।

India vs England T20I Series 2017
India vs England T20I Series 2017

अगले ही साल भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया और वहां तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलकर 2-1 से जीत हासिल की। यह पहली बार था जब भारत ने इंग्लैंड में न सिर्फ मैच बल्कि सीरीज जीता।

मार्च 2021 में इंग्लैंड ने एक बार फिर भारत का दौरा किया, जहाँ पहली बार दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारत ने 3-2 से जीत हासिल की। इसी सीरीज में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने अपना टी20 डेब्यू भी किया था।

दोनों टीमें आखिरी बार 2022 में एक-दूसरे से किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भिड़ीं। तीन मैचों की उस सीरीज में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 2-1 से हराया था।

India vs England T20I Series 2022
India vs England T20I Series 2022

अब भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी 2025 से खेली जाने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच कोलकाता में, दूसरा मैच 25 जनवरी को चेन्नई में, तीसरा मैच 28 जनवरी को राजकोट में, चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में और 02 फरवरी को मुंबई (वानखेड़े) में खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीजों के रिजल्ट – India vs England T20I Series Results

सीरीज/टूर्नामेंट सीजन विजेता सीरीज रिजल्ट
इंग्लैंड बनाम भारत टी20 मैच 2011 इंग्लैंड 1-0 (1)
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैच 2011/12 इंग्लैंड 1-0 (1)
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज 2012/13 ड्रॉ 1-1 (2)
इंग्लैंड बनाम भारत टी20 सीरीज 2014 इंग्लैंड 1-0 (1)
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज 2016/17 भारत 2-1 (3)
इंग्लैंड बनाम भारत टी20 सीरीज 2018 भारत 2-1 (3)
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज 2020/21 भारत 3-2 (5)
इंग्लैंड बनाम भारत टी20 सीरीज 2022 भारत 2-1 (3)

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version