टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज़ खत्म होने वाली है। सीरीज़ का चौथा मुकाबला 29 जनवरी को वाइजैग में खेला जाना है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज़ अपने नाम कर चुकी है और वो इन बचे हुए मैचों में अपने कॉम्बिनेशन को चेक करना चाहेगी, ताकि सभी खिलाड़ी फॉर्म में रह सकें।
पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत समेत पूरे देश में मौसम ने करवट ली है और लगातार बारिश देखने को मिल रही है। तो चलिए जानते हैं कि भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले चौथे टी20 मैच में बारिश रंग में भंग का काम कर सकती है।
वाइजैग में नहीं है बारिश का चांस

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज़ का चौथा मैच वाइजैग में होना है। यह आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित एक तटीय शहर है, जो पूर्वी घाट और बंगाल की खाड़ी के किनारे पर है और राज्य का सबसे बड़ा शहर है। वाइजैग में अगर मौसम की बात की जाए, तो यहाँ पर दिन का तापमान 27 डिग्री और शाम को यह 20 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।
वहीं हवा की बात की जाए, तो वो 11 km/h की रफ्तार से चलेगी और उमस काफ़ी ज़्यादा होगी, जो कि 54 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। जबकि मैच वाले दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालाँकि बारिश का अनुमान ज़ीरो परसेंट है।
एक और मुकाबले को जीतने पर है टीम इंडिया की निगाह
भले ही उत्तर भारत में बारिश हो रही हो, लेकिन दक्षिण भारत में अभी इसकी कोई उम्मीद नहीं है। मैच के दिन बारिश का कोई खलल नहीं पड़ने वाला है और बिना किसी रुकावट के मैच पूरा खेला जा सकेगा।
शानदार है वाइजैग में भारतीय टीम का रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने शुरुआती 3 मुकाबले जीतकर सीरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में भी उनकी निगाह मैच को जीतने पर होगी। वाइजैग में टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफ़ी शानदार है। भारतीय टीम ने इस ग्राउंड पर 5 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत, 1 में हार और 1 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
भारतीय टीम ने साल 2023 में आख़िरी बार इस ग्राउंड पर टी20 मैच खेला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 2 विकेट रहते हुए 209 रनों का पीछा कर लिया था।

