टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी हैं। भारतीय टीम ने शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं।
इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती हैं।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर अगर पिच की बात करें, तो यहाँ अच्छी बैटिंग विकेट देखने को मिलती है, जहाँ बड़े शॉट्स आसानी से लगते हैं। हालाँकि गेंद पुरानी होने के बाद बड़े हिट्स लगाना थोड़ी मुश्किल ज़रूर होता है, लेकिन उसके बाद भी यहाँ बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं, क्योंकि यहाँ की बाउंड्री भी छोटी हैं और गेंद आसानी से ट्रैवल करती है।
इस स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच का प्रयोग किया जाता है, इसलिए यहाँ पुरानी गेंद थोड़ी रुककर आती है, लेकिन ट्रू बाउंस होने के चलते बल्लेबाज़ी में ज़्यादा दिक्कत नहीं आती है। जिसके चलते यहाँ पर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकते हैं।
चेज़ करते समय ड्यू तो ज़रूर आती है, लेकिन जैसे-जैसे गेम प्रोग्रेस होता है, पिच धीमी होती जाती है और बड़े हिट्स लगाना और मुश्किल होता जाता है। यही कारण है कि यहाँ पर टोटल डिफेंड करने वाली टीम ज़्यादा मैच जीतती है।
कैसा रहेगा मौसम?
इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे मैच के दौरान मौसम अच्छा रहने वाला है। इस दिन तापमान भी काफ़ी सुखद रहेगा। अगर तापमान की बात करें, तो यह 27 से 13 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं ह्यूमिडिटी ज़्यादा नहीं रहने वाली है, जो लगभग 29% तक रह सकती है। इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं और हवा की रफ़्तार भी 8 किमी प्रति घंटे रहने वाली है।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी के आँकड़े
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 4 मैच खेले गए हैं जिसमें से 2 बार चेस करने वाली ने और 1 बार टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है और एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
इस ग्राउंड पर अगर एवरेज स्कोर की बात करें, तो 163 रन है। वहीं अगर इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल की बात करें, तो वह इंडिया के नाम है, जिन्होंने 2022 में (237/3 बनाम साउथ अफ्रीका) बनाया था। लोएस्ट स्कोर इंडिया (118 बनाम ऑस्ट्रेलिया) का है।
इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
इस मैदान पर अगर टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात की जाए, तो यहाँ टीम इंडिया ने 4 मैच खेले हैं जिसमें 1 मैच जीत पाई हैं और 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं और 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ हैं।
न्यूज़ीलैंड की टीम ने गुवाहाटी केबरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। यह पहला मौका है जब वे यहाँ पर मुकाबला खेलेंगे।

