टीम इंडिया ने कोटांबी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में जीत दर्ज कर ली। इसी जीत के साथ अब वह 3 मैचों की सीरीज़ में 1-0 से आगे चल रही है। इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में 14 जनवरी को खेला जाना है।
कीवी टीम ने पहले मैच में टक्कर तो दी थी, लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। अब वह इस मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। तो चलिए जानते हैं कि इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच हेड-टू-हेड में कौन सी टीम आगे चल रही है।
निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट पिच रिपोर्ट

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम पर अगर पिच की बात करें, तो यहाँ अच्छी बैटिंग विकेट देखने को मिलती है, जहाँ बड़े शॉट्स आसानी से लगते हैं। हालाँकि गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज़ी थोड़ी मुश्किल ज़रूर होती है, लेकिन उसके बाद भी यहाँ रन स्कोर करना बहुत मुश्किल नहीं होता है, क्योंकि यहाँ की बाउंड्री भी छोटी हैं और गेंद आसानी से ट्रैवल करती है।
इस स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच का प्रयोग किया जाता है, इसलिए यहाँ पुरानी गेंद थोड़ी रुककर आती है और ऐसे में बल्लेबाज़ों को बड़े हिट्स लगाने में मुश्किल आती है। लेकिन उसके बावजूद यहाँ हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकते हैं।
हालाँकि चेज़ करते समय ड्यू आने की वजह से बल्लेबाज़ी आसान हो जाती है और गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती है, जिसके चलते बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होती है। रायपुर वनडे में भी ड्यू आने की वजह से बाद में बल्लेबाज़ी और आसान हो जाती है।
कैसा रहेगा मौसम?
इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे मैच के दौरान मौसम सुहावना रहने वाला है। इस दिन तापमान भी काफ़ी सुखद रहेगा। अगर तापमान की बात करें, तो यह 29 से 14 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं ह्यूमिडिटी ज़्यादा नहीं रहने वाली है, जो लगभग 29% तक रह सकती है। इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं और हवा की रफ़्तार भी 9 किमी प्रति घंटे रहने वाली है।
निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट के आँकड़े
राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में अब तक 4 वनडे मैच खेले गए हैं। इन सभी मुकाबलों में टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने हमेशा बाज़ी मारी है, जबकि चेज़ करने वाली टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है।
इस ग्राउंड पर अगर एवरेज स्कोर की बात करें, तो 278 रन है। वहीं अगर इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल की बात करें, तो वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम है, जिन्होंने 2023 में (352/7 बनाम इंडिया) बनाया था। लोएस्ट स्कोर इंडिया का है (252/6 बनाम साउथ अफ्रीका)।
इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
इस मैदान पर अगर टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात की जाए, तो यहाँ टीम इंडिया ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में हार मिली है, जबकि 1 में जीत मिली है।
न्यूज़ीलैंड की टीम ने राजकोट के इस ग्राउंड पर अब तक कोई भी मैच नहीं खेला है। यह पहला मौका है जब वह इस ग्राउंड पर कोई वनडे मैच खेलती हुई नज़र आएगी।

