Friday, March 20

वीमेंस वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। फैंस सबकॉंटिनेंट में हो रहे इस टूर्नामेंट का भरपूर मज़ा उठा रहे हैं। लेकिन अब इस मल्टीनेशनल इवेंट का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जो कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

इंडिया और पाकिस्तान वीमेंस के बीच मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं, इसलिए इसे हाइब्रिड मॉडल में कराया जा रहा है। 5 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

कैसी रहने वाली है आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम की पिच

R Premdasa Pitch Report
R Premdasa Pitch Report

इंडिया और पाकिस्तान वीमेंस के बीच मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर यहां की पिच के बारे में बात करें, तो यहां पर तेज गेंदबाजों को शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग देखने को मिलती है, जबकि उसके बाद गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है जिससे बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।

हालाँकि दूसरी पारी में शुरुआत के पावरप्ले में तेज गेंदबाजों को स्विंग तो मिलती ही है, और गेंद पुरानी होने के बाद स्पिन गेंदबाज खेल में आ जाते हैं और उनको खेलना मुश्किल होता जाता है, क्योंकि पिच धीरे-धीरे धीमी होती जाती है। इसलिए यहां पर चेज़ करना काफी मुश्किल होता है।

कैसा रहने वाला है आज यहां मौसम

इंडिया और पाकिस्तान वीमेंस के बीच मुकाबले में बारिश रुकावट उत्पन्न कर सकती है। अगर मौसम की बात की जाए, तो दिन के समय तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 26 डिग्री तक रह सकता है। वहीं अगर उमस की बात की जाए, तो वह काफी ज्यादा रहने वाली है, जो कि लगभग 76 प्रतिशत रह सकती है। जबकि, बारिश के चांस लगभग 60 फ़ीसदी हैं।

आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में वीमेंस क्रिकेट के आंकड़े

INDW vs PAKW
INDW vs PAKW

आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका के सबसे ऐतिहासिक ग्राउंड्स में से एक है। इस मैदान में अब तक वीमेंस क्रिकेट में 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 12 बार टीमों ने टोटल डिफेंड करते हुए जीत दर्ज की है, जबकि 9 मुकाबलों में चेज़ करने वाली टीम जीती है।

वहीं अगर इस मैदान पर औसत स्कोर की बात की जाए, तो वीमेंस क्रिकेट में यह 233 है। वहीं हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वह इंडिया (342/7 बनाम श्रीलंका) ने बनाया था। इस मैदान पर लोवेस्ट स्कोर श्रीलंका वीमेंस के नाम है (78/10), जो उन्होंने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

इंडिया वीमेंस ने कोलंबो के इस मैदान पर 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 जीते हैं, जबकि 1 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पाकिस्तान ने इस ग्राउंड पर सिर्फ 1 मुकाबला खेला है, जिसमें जीत दर्ज की है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version