Thursday, February 26

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद अब वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के गढ़ रांची में होने वाला है। भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते वह अब वनडे में उन्हें हल्के में आंकने की कोशिश नहीं करेगी।

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे होगी। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

जेएससीए क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट

India Vs South Africa 1st ODI: JSCA Cricket Stadium Pitch Report
India Vs South Africa 1st ODI: JSCA Cricket Stadium Pitch Report

अगर इस मैदान की पिच की बात करें, तो इस ग्राउंड पर अब तक 9 वनडे मैच खेले गए हैं, जहाँ 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 5 बार चेज़ करने वाली टीम ने मैच जीता है और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है।

इस ग्राउंड पर अगर पिच की बात करें, तो यहाँ पर थोड़ी स्लो टाइप की विकेट मिलती है, जहाँ पर बड़े शॉट्स आसानी से नहीं लगते हैं और गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल हो जाती है। रांची में काली मिट्टी की पिच का प्रयोग किया जाता है, इसलिए यहाँ पर गेंद रुककर आती है और बल्लेबाज़ आते ही बड़े हिट्स नहीं लगा पाते हैं। हालाँकि चेज़ करते समय ड्यू आने की वजह से बल्लेबाजी आसान होती है और गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती है, जिसके चलते शॉट्स खेलने में आसानी होती है।

कैसा रहेगा मौसम?

इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, और सभी दिन तापमान भी काफी सुखद रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो यह 22 से 11 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी की बात की जाए तो वह ज़्यादा नहीं रहने वाली है — लगभग 43% तक रह सकती है। जबकि इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं। हालाँकि बादल जरूर छाए रह सकते हैं।

जेएससीए क्रिकेट ग्राउंड के आंकड़े

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें 3 बार पहले बल्लेबाजी और 5 बार चेज़ करने वाली टीम ने मैच जीते हैं और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

रांची के जेएससीए स्टेडियम में टीम इंडिया ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है।

वहीं साउथ अफ्रीका ने रांची में 1 मैच खेला है, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version