टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली के शतक के चलते जीत दर्ज कर ली हैं। इस जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही हैं। सीरीज का अगला मैच रायपुर में खेला जाना हैं जिसके लिए दोनों टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के आते ही टीम काफी बदली बदली सी लगने लगी हैं। तो चलिए जानते हैं कि इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती हैं।
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

इस ग्राउंड पर अगर पिच की बात करें, तो यहाँ पर थोड़ी स्लो टाइप की विकेट मिलती है, जहाँ पर बड़े शॉट्स आसानी से नहीं लगते हैं और गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल हो जाती है। इस स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच का प्रयोग किया जाता है, इसलिए यहाँ पर गेंद रुककर आती है और बल्लेबाज़ आते ही बड़े हिट्स नहीं लगा पाते हैं।
हालाँकि चेज़ करते समय ड्यू आने की वजह से बल्लेबाजी आसान होती है और गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती है, जिसके चलते बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होती है। रांची वनडे में भी ड्यू आने की वजह से बाद में बल्लेबाजी और आसान हो गई थी।
कैसा रहेगा मौसम?
इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, और सभी दिन तापमान भी काफी सुखद रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो यह 22 से 11 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी की बात की जाए तो वह ज़्यादा नहीं रहने वाली है, जो कि लगभग 43% तक रह सकती है। जबकि इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं।
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक सिर्फ 1 वनडे मैच खेला गया हैं, जहाँ चेस करने वाली टीम को जीत मिली हैं। इस ग्राउंड पर अगर एवरेज स्कोर की बात करें, तो 110 रन हैं। हालाँकि इस बार यह स्कोर ज्यादा देखने को मिल सकता हैं। क्योंकि पिछली बार न्यूज़ीलैंड की टीम जल्द ऑलआउट हो गई थी।
इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने 1 मैच खेला हैं, जिसमें उन्होंने आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। जबकि यह न सिर्फ उनका बल्कि इस ग्राउंड का भी दूसरा वनडे मुकाबला होने वाला हैं।
वहीं साउथ अफ्रीका ने रायपुर में एक भी मैच नहीं खेला हैं। यह पहला मौका हैं जब वो इस ग्राउंड पर मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे।







