Friday, March 20

IPL 2024 Orange Cap: अब तक आईपीएल 2024 का आधा सीजन हो चुका है। ऐसे में अब इसका चरण तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले दो चार दिनों में आईपीएल के लिए प्लेऑफ करने वाली टीमों की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके अलावा ओरेंज कैप के लिए भी बल्लेबाजों में जंग देखने को मिल रही है। कुल मिलाकर ओरेंज कैप की रेस अब काफी दिलचस्प होने वाली है। भारतीय क्रिकेट के लिहाज से अच्छी बात ये है कि इसकी रेस में अभी तक सभी देशी खिलाड़ी ही मौजूद हैं।

विराट कोहली नंबर वन पर 

मौजूदा वक्त में रन मशीन विराट कोहली आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने इस सीजन में 10 मैच खेले हैं। इस दौरान वो 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। बता दें विराट अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस साल 500 का आंकड़ा छुआ है। अब तक वो एक शतक और चार अर्धशतक लगा चुके हैं। विराट के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं। गायकवाड़ ने 9 मैचों में कुल 447 रन बनाए हैं।

केएल राहुल और संजू सैमसन भी लिस्ट में हैं शामिल

विराट और ऋतुराज के बाद इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन का नंबर है। उन्होंने 10 मैच खेलकर 418 रन बनाए हैं। इसके बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन हैं। संजू ने 9 मैचों में 385 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल का नाम शामिल है। केएल राहुल ने 9 मैचों में 378 रन बनाए हैं। जिसका मतलब हुआ कि आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज ही हैं।

अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज की बात करें तो उसमें केकेआर के हरफनमौला खिलाड़ी सुनील नारायण हैं। सुनील नारायण ने 8 मैचों में 357 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक हैं। आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नारायण सातवें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें: वानखेड़े में रोहित वो करेंगे जो आज तक कोई और नहीं कर पाया

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version