T20 International: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में स्ट्राइक रेट द्वारा ही किसी भी बल्लेबाज की आक्रामकता के बारे में जाना जाता है। इस फॉर्मेट में खेलते हुए पारी में शानदार स्ट्राइक रेट हासिल करना न सिर्फ बल्लेबाज की क्षमता, बल्कि मैच के हालात पर उनके दबदबे को भी दर्शाता है। इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बल्लेबाजों ने भी ऐसी विस्फोटक पारियां खेलीं हैं जिनमें उन्होंने चौके-छक्कों की बरसात से विपक्षी गेंदबाजों को हिला डाला था। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. युवराज सिंह और दिनेश कार्तिक :-
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले भारतीय खिलाड़ियों में पहले पायदान पर संयुक्त रूप से 2 पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह और दिनेश कार्तिक का नाम आता है। साल 2007 में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 16 ही गेंदों में 58 रन बना डाले थे। तब उनकी इस पारी में हमें 3 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले थे।

उस समय उनकी स्ट्राइक रेट 362.50 की रही थी। जबकि अन्य पूर्व बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी बांग्लादेश की टीम के खिलाफ साल 2018 में 8 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए थे। उस समय उनकी पारी में 2 चौके और 3 छक्के देखने को मिले थे। वहीं उस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 362.50 की रही थी।
2. हार्दिक पांड्या :-
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सूचि में फिलहाल दूसरे स्थान पर आते हैं। साल 2018 में उन्होंने आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए केवल 9 गेंदों में पर 32 रन बना दिए थे। उस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्के भी आए थे।

वहीं तब उनकी स्ट्राइक रेट 355.55 की रही थी। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे। लेकिन इन रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम केवल 70 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
3. रिंकू सिंह :-
इस सूचि में भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह का नाम आता है। साल 2023 में उन्होंने भी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 9 ही गेंदों में नाबाद रहते हुए 31 रन बना दिए थे। उस पारी में हमें उनके बल्ले से 4 चौके और 2 शानदार छक्के भी देखने को मिले थे।

वहीं तब उनकी स्ट्राइक रेट 344.44 की रही थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए थे। लेकिन इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 विकेट खोकर 191 रन ही बना पाई थी। तब इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम 44 रनों से हार गई थी।
4. शिखर धवन :-
इस सूचि में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम आता है। साल 2016 में खेलते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ केवल 9 ही गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए थे। तब उनकी इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला था।

वहीं उस समय उनकी स्ट्राइक रेट 288.88 की रही थी। इसके अलावा इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों को भारतीय टीम ने केवल अपने 3 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







