Women’s ODI World Cup: अभी तक महिलाओं के वनडे विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों का दमखम हमेशा देखने लायक रहा है। इस बीच यहां कई दिग्गजों ने अपने बल्ले से ऐसा कमाल भी किया है कि उसके चलते विरोधी टीमों के लिए मैच जीतना नामुमकिन हो गया था। इस दौरान खेलते हुए किसी ने तूफानी शतक लगाए तो किसी ने धैर्यपूर्ण पारी खेलकर भारतीय टीम को मुश्किल से बाहर निकाला था। आइए इस मेगा टूर्नामेंट के आगामी संस्करण से पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. मिताली राज :-
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज का नाम आता है। साल 2000 में उन्होंने वनडे विश्व कप में अपना पहला मुकाबला खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2022 में खेली हुई दिखाई दी थी।

इस दौरान उन्होंने कुल 38 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 36 पारियों में 47.71 की औसत से 1,321 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 11 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन रहा था।
2. हरमनप्रीत कौर :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आता है। उन्होंने साल 2009 के वनडे विश्व कप में अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 26 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 22 पारियों में 51.52 की बल्लेबाजी औसत से 876 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक भी आए थे। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 171 रन का रहा है।
3. अंजुम चोपड़ा :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय टीम के एक और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा का नाम आता है। साल 1997 में उन्होंने भी अपना पहला वनडे विश्व कप मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2009 में खेलते हुए दिखाई दिये थे।

इस दौरान उन्होंने कुल 26 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 24 पारियों में 29.47 की बल्लेबाजी औसत से 619 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी आए थे। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन रहा था।
4. अंजू जैन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय टीम की पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अंजू जैन का नाम आता है। उन्होंने साल 1993 वनडे विश्व कप में अपना पहला मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2005 में खेलती हुई दिखाई दी थी।

उस समय उन्होंने कुल 24 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 24 पारियों में 28.50 की बल्लेबाजी औसत से 570 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 84 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

