Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

Indian Bowler: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच अभी यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। तभी तो अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन करके अहम बढ़त लेने का प्रयास करेंगी। अभी तक इस ऐतिहासिक मैदान पर कुछ चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों (Indian Bowler) ने टेस्ट में 5 विकेट हॉल लिए हैं। चलिए इनके बारें में जानते है।

Indian Bowler जसप्रीत बुमराह :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2018 में मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराया था। तब मुकाबले में (Indian Bowler) जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट लिए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भी 3 विकेट हासिल किए थे।

Jasprit Bumrah
image source via getty images

वहीं उन्होंने अपनी टीम की जीत में भी काफी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा मेलबर्न में भारतीय तेज गेंदबाज (Indian Bowler) जसप्रीत बुमराह ने 2 मैचों में खेलते हुए 13.06 की औसत के साथ 15 विकेट लिए हैं। वहीं इस मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भी वह 20 विकेट ले चुके हैं।

अनिल कुंबले :-

मेलबर्न के मैदान पर खेलते हुए (Indian Bowler) अनिल कुंबले ने 2 बार 5 विकेट हॉल लिए है। पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर ने साल 2003 में मेजबान टीम की पहली पारी में 51 रन देकर 6 विकेट लिए थे। जबकि मुकाबले की दूसरी पारी में वह कोई विकेट नहीं ले सके।

Anil kumle
image source via getty images

तब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मुकाबले को 9 विकेट से जीता था। इसके बाद (Indian Bowler) अनिल कुंबले ने साल 2007 में कुल 7 विकेट (5/84 और 2/107) लिए थे। तब भी भारतीय टीम इस मुकाबले में हार मिली थी।

कपिल देव :-

पूर्व भारतीय कप्तान (Indian Bowler) कपिल देव ने साल 1981 में मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में 5 विकेट (1/41 और 5/28) लिए थे। भारतीय टीम इस मुकाबले को 59 रन से जीती थी। इस मैदान पर पूर्व भारतीय कप्तान ने 3 मैचों में खेलते हुए 20.50 की औसत के साथ 14 विकेट लिए थे।

Most Wickets In Test Cricket As Captain
Most Wickets In Test Cricket As Captain: Kapil Dev / Getty Image

इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कुल 11 मैच खेले थे। इन मुकाबलों को खेलते हुए उन्होंने 24.58 की औसत के साथ 51 विकेट चटकाए थे। वहीं वह ऑस्ट्रेलिया में 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय थे।

भगवत चंद्रशेखर :-

साल 1977 में मेलबर्न टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 222 रन से हराया था। तब खेलते हुए पूर्व लेग स्पिनर (Indian Bowler) भगवत चंद्रशेखर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 12 विकेट (6/52 और 6/52) लिए थे।

Bhagwat Chandrashekhar - Indian Players Who Played Only One ODI
Bhagwat Chandrashekhar – Indian Players Who Played Only One ODI/ via Getty Images

तभी तो उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पारियों में 213 और 164 के स्कोर किए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 58 मैचों में खेलते हुए 29.74 की औसत के साथ 242 विकेट लिए थे। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 16 बार 5 विकेट हॉल भी लिए थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version