Indian cricket team: इस साल टी-20 प्रारूप में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इसके अलावा इसी साल भारतीय टीम ने जून में टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर अपने नाम किया था। टी-20 के इतिहास में भारतीय टीम (Indian cricket team) का यह दूसरा खिताब भी है। वहीं द्विपक्षीय सीरीज में भी इंडियन टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। आइए साल 2024 में भारतीय टीम के शानदार सफर और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
Indian cricket team ने जीते 26 में से 24 टी-20 मैच :-
भारतीय टीम ने इस साल खेले कुल 26 में से 24 टी-20 मैच जीते है। जबकि इस दौरान (Indian cricket team) केवल 2 ही मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक कलैंडर वर्ष में भारतीय टीम (Indian cricket team) सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम भी बनी हुई है।

इसके अलावा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अच्छा जीत प्रतिशत (92.31) वाला देश भी भारत ही है। वहीं इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है। पाकिस्तान की टीम ने साल 2018 में 19 में से 17 मैच (जीत प्रतिशत- 89.47) जीते थे।
इस साल भारत ने जीती अपनी सभी टी-20 सीरीज :-
इस साल भारतीय टीम (Indian cricket team) ने 5 टी-20 द्विपक्षीय सीरीज खेली है और सभी में उनको जीत मिली है। इस साल के शुरुआत में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया। इसके बाद फिर जुलाई में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को उसके घर पर 4-1 से हराया था।

वहीं इसके बाद फिर जुलाई में ही भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर 3-0 से सीरीज जीती थी। इसके बाद फिर भारतीय टीम (Indian cricket team) ने अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। टीम इंडिया ने नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 3-1 से सीरीज जीती।
जून में जीता टी-20 विश्व कप का खिताब :-
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) ने टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 7 रन से हराकर दूसरी बार इस ट्रॉफी को जीता था। इसके अलावा इस संस्करण में भारतीय टीम ने एक भी मुकाबला हारा नहीं था।

इस तरह का कारनामा करने वाली वह (Indian cricket team) दुनिया की पहली टीम भी बनी थी। वहीं दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा टी-20 विश्व कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान भी बने थे। उन्होंने यह खिताब 37 साल 60 दिन की उम्र में जीता था।
इस साल भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन :-
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इस साल संजू सैमसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे है। इस दौरान उन्होंने साल 2024 में 13 टी-20 मैच में खेलते हुए 43.60 की औसत और 180.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 436 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने इस साल 3 शतक भी लगाए है।

इस वर्ष भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 टी-20 मैचों में 26.81 की औसत से 429 रन बनाए। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए है। उनके अलावा इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने 11 मैचों में खेलते हुए 42.00 की औसत से 378 रन बनाए है।
साल 2024 में इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए सर्वाधिक विकेट :-
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने लिए है। इसके अलावा इस तेज गेंदबाज ने 18 टी-20 मैचों में 13.50 की औसत से 36 विकेट लिए है।

उनके अलावा युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी इस साल 16 मैचों में 20.86 की औसत से 22 विकेट लिए है। वहीं इस मामले में तीसरे स्थान पर अक्षर पटेल है। उन्होंने इस दौरान 16 मैचों में खेलते हुए 16.30 की औसत से 20 विकेट चटकाए है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








