Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए साल 2025 काफी शानदार रहा है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ बीते 9 दिसंबर को कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में उनका बल्ला ज्यादा रन नहीं बना सका था। उस मैच में वह केवल 17 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद अब सीरीज के दूसरे मैच में आज अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका रहेगा।
विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं अभिषेक :-

आज दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अगर भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज 99 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह एक कैलेंडर ईयर में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके चलते हुए इस मामले में वह दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
ABHISHEK SHARMA – A BEAST IN T20I. 🥶 pic.twitter.com/bKFO7xl6J5
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 9, 2025
इसके अलावा उन्होंने इस साल 2025 में अभी तक 37 पारियों में खेलते हुए कुल 1516 रन बनाए हैं। वहीं इससे पहले भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2016 में कुल 29 टी20 पारियों में खेलते हुए 1614 रन बनाए थे। लेकिन अब अभिषेक शर्मा के पास विराट कोहली के इस महारिकॉर्ड को तोड़ने का एक सुनेहरा मौका भी है।
T20 में एक कैलेंडक ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं निकोलस पूरन :-
इसके अलावा टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का महारिकॉर्ड कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन के नाम है। क्यूंकि उन्होंने साल 2024 में खेली कुल 74 पारियों में 2331 रन बनाए थे। इसके बाद इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का नाम आता है।

क्यूंकि उन्होंने साल 2021 में कुल 45 पारियों में 2036 रन बनाए थे। इसके बाद क्रिस गेल ने साल 2015 में कुल 1665 रन बनाए थे। जबकि चौथे पायदान पर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली आते हैं। इसके बाद भारतीय टी 20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी इस लिस्ट में आता है।
T20 में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी :-
1614 – विराट कोहली 29 पारी में (2016)
1516 – अभिषेक शर्मा 37 पारी में (2025)*
1503 – सूर्यकुमार यादव 41 पारी में (2022)
1338 – सूर्यकुमार यादव 33 पारी में (2023)
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

