Thursday, June 11

ICC T20 Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। क्यूंकि टीम इंडिया के 360 डिग्री कहे जाने वाले सूर्या का बल्ला पिछले कुछ वक्त से खामोश चल रहा है। वहीं इस समय भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच इस समय 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। लेकिन अभी तक खेले गए सीरीज के तीन मैचों में सूर्यकुमार यादव रन बनाने में नाकाम रहे हैं। इसके चलते हुए वह अब आईसीसी रैकिंग में भी टॉप-10 से बाहर होने के कगार पर पहुंच गए हैं।

जल्द ICC टी20 रैकिंग के टॉप-10 से बाहर हो सकते हैं सूर्या :-

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अब से कुछ महीने पहले ICC टी20 रैकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हुआ करते थे। लेकिन इस समय वह खराब फॉर्म के चलते हुए टॉप-10 से भी बाहर होने की कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं इस समय आईसीसी के द्वारा जारी किए गए ताजा टी20 रैकिंग में सूर्यकुमार यादव को एक स्थान का नुकसान हुआ है।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

इसके चलते हुए अब वह ताजा टी20 रैकिंग में 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं इस समय उनकी रेटिंग खिसकर 669 हो गई है। इसके अलावा अगर अब वह एक और पारी में रन बनाने में नाकाम रहते हैं तो अगले सप्ताह वो आईसीसी टी20 रैकिंग के टॉप-10 से भी बाहर हो जाएंगे। क्यूंकि अब उनको टॉप-10 में बने रहना है तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ बचे आखिरी टी20 मैच में एक बड़ी पारी खेलनी ही होगी।

ICC टी20 रैकिंग में टॉप पर हैं अभिषेक शर्मा :-

इसके अलावा ICC की ताजा टी20 रैकिंग में इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टॉप पर कब्जा जमाए हुए हैं। इस समय उनकी ताजा रेटिंग 909 हो गई है। इसके अलावा 849 रेटिंग के साथ इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं इस समय तीसरे नंबर पर 774 रेटिंग के साथ श्रीलंका के पथुम निसांका मौजूद हैं।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

इसके अलावा अबकी बार भारत के विस्फोटक बल्लेबाज तिलत वर्मा को 2 स्थान का फायदा हुआ है और वह चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं इस समय उनकी ताजा रेटिंग 774 हो गई है। जबकि तिलक वर्मा की वजह से जोस बटलर को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब पांचवे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा इस समय टॉप-10 में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान भी आते हैं। इस बार उनको ताजा रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह छठें नंबर पर पहुंच गए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version