Saturday, March 14

भारतीय क्रिकेट टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो बेहद स्टाइलिश हैं। जिनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी बड़ी है। कुछ खिलाड़ी तो दुनिया के हैंडसम खिलाड़ी में भी गिने जाते हैं। टीम में ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया और इसके बाद उनकी पर्सनैलिटी में काफी बदलाव आया। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका लुक ट्रांसप्लांट के बाद पूरी तरह बदल चुका है।

1. मोहम्मद शमी

झड़ते बालों की समस्या से बचने के लिए मोहम्मद शमी ने 2023 एशिया कप से पहले हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। शमी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं, जिसमें वह काफी हैंडसम दिखते हैं।

हालांकि शमी कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें मैदान पर जबरदस्त वापसी करते हुए देखा जाएगा। इस बार देखने वाली बात यह होगी कि वह अपने नए लुक के साथ खेल में कैसे नजर आएंगे।

2. गौतम गंभीर

मैच के दबाव और तनाव की वजह से गौतम गंभीर को भी बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ा था। गौतम गंभीर को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। ख़बरों के मुताबिक श्रीलंका दौरे के दौरान उन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। इस ट्रीटमेंट के लिए उन्होंने श्रीलंका की मशहूर मसाज थेरेपी क्लिनिक का सहारा लिया था।

3. महेंद्र सिंह धोनी

Indian cricketers who underwent hair transplant
Ms Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी के जब क्रिकेट में शुरुआत की थी, तब उनके बाल काफी लंबे थे। लेकिन 2015 के करीब उनके बाल झड़ने लगे। इसके बाद धोनी ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने FUE नाम की तकनीक से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था, जिसके बाद उनका नया लुक नजर आने लगा।

4. वीरेंद्र सहवाग

जब वीरेंद्र सहवाग अपने क्रिकेट करियर के ऊँचे दौर में थे, तब उनके बाल झड़ने लगे थे। उनके बाल लगभग पूरी तरह गिर चुके थे, लेकिन उन्होंने समय रहते हेयर ट्रांसप्लांट करवा लिया। अब उनके बाल काफी अच्छे दिखते हैं और लोग उनकी काफी प्रशंसा भी करते हैं।

5. सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बाल उनके खेलने के दिनों में ही झड़ने लगे थे। उस समय उन पर कप्तानी का काफी दबाव भी था। अपने झड़ते बाल छुपाने के लिए गांगुली हेलमेट या कैप पहन लेते थे। लेकिन हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद अब उनके बाल अच्छे दिखते हैं और लोग इसकी काफी तारीफ़ करते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version