Saturday, March 14

आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रैंचाइज़ी मिनी ऑक्शन की तैयारी में जुटी हुई हैं। इस सीजन कई फ्रैंचाइज़ी के पास बड़ी पर्स है। हर ऑक्शन में ऐसा जरूर होता है कि कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनको कोई जानता नहीं है लेकिन वे अच्छे प्राइस में बिकते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा देखने को मिलने वाला है। क्योंकि, फ्रैंचाइज़ी ऑक्शन से पहले ट्रायल करवा रही हैं और उनमें कई खिलाड़ियों ने टीमों को प्रभावित किया है और अब उनको लेने के लिए टीमें बड़ी रकम देने को भी तैयार हो सकती हैं।

आईपीएल 2026 ऑक्शन में इन 3 अंडररेटेड खिलाड़ियों पर हो सकती है बिडिंग वार

1. कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma)

Kartik Sharma
Kartik Sharma

राजस्थान के 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के ऊपर इस बार कई फ्रैंचाइज़ी की नज़रें बनी हुई हैं। कार्तिक को पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने स्पॉट किया था जिसके बाद उन्हें ट्रायल्स के लिए बुलाया गया था जहाँ उन्होंने सभी को काफी प्रभावित किया था, जिसके चलते सीएसके ने उन्हें पूरे सीजन के लिए अपनी टीम में ही रखा था और इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में भी लाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने ऑक्शन में अपना नाम नहीं डाला था जिसके चलते वे उन्हें ले नहीं पाए थे।

इस बार सीएसके को उन्हें टीम में लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। क्योंकि, केकेआर को भी विकेटकीपर की जरूरत है इसलिए उन्हें कंपटीशन में सामना करना पड़ सकता है।

2. बेन लिस्टर (Ben Lister)

Ben Lister
Ben Lister

न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर की भी इस बार किस्मत चमक सकती है। इस आईपीएल में कई टीमें हैं जिनको तेज गेंदबाजों की जरूरत है। वे टी20 क्रिकेट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके पास छोटे फॉर्मेट को देखते हुए काफी सारे वेरिएशन हैं, जिससे वे बल्लेबाजों को चकमा दे सकते हैं। इसलिए उन्हें टीम में शामिल करने के लिए कई टीमें जद्दोजहद करती हुई नज़र आ सकती हैं।

3. आंद्रे सिद्धार्थ (Andre Sidharth)

Andre Sidharth
Andre Sidharth

तमिलनाडु के 19 वर्षीय युवा बल्लेबाज आंद्रे सिद्धार्थ को इस साल चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया है। वे इस समय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे टॉप ऑर्डर से लेकर मिडल ऑर्डर में कहीं भी बल्लेबाजी कर लेते हैं और कुछ टीमें हैं जिनको ऐसे फ्लोटर खिलाड़ी की जरूरत है। इसलिए उनके ऊपर भी बिडिंग वार देखने को मिल सकती है।

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version