T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 के नाम से जाना जाता है। इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। यहां भारतीय टीम ने चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ऑलराउंडर अक्षर पटेल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया था। इसके चलते हुए अब वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरे सर्वाधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा आइए अन्य तीन खिलाड़ियों पर भी नजर डाल लेते हैं।
1. सूर्यकुमार यादव :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। क्यूंकि अभी तक उनके नाम ही सर्वाधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दौरान उन्होंने 94 मैचों में खेलते हुए 16 बार यह कारनामा किया है।

इसके अलावा उन्होंने अभी तक अपने टी 20 करियर में कुल 89 पारियों में खेलते हुए 36.72 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 164.41 की स्ट्राइक रेट से 2,754 रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 21 अर्धशतक और 4 शानदार शतक भी आए हैं। वहीं इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन का रहा है।
2. विराट कोहली :-
इस सूची में संयुक्त रूप से पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। वहीं इस उन्होंने कुल 125 मैच में ख़जेलते हुए कुल 16 बार यह खिताब जीता था।

इसके अलावा इस बीच 117 पारियों में खेलते हुए विराट कोहली ने 48.69 की बल्लेबाजी औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4,188 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 38 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि इस बीच उन्होंने 1 शतक भी लगाया है। वहीं इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 122 रन का रहा है।
3. रोहित शर्मा :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। लेकिन इस मौजूदा समय में उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके अलावा इस खिलाड़ी ने साल 2007 में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 159 मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 14 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब भी जीता था। इसके अलावा उन्होंने इस बीच 151 पारियों में खेलते हुए 32.05 की बल्लेबाजी औसत और 140.89 की स्ट्राइक रेट से 4,231 रन बनाए हैं। जबकि इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 5 शतक और 32 अर्धशतक भी आए हैं।
4. अक्षर पटेल :-
इस सूची में अब तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक 82 मैचों में खेलते हुए 8 बार यह कारनामा कर दिया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को भी पछाड़ दिया है।

इसके अलावा उन्होंने इस बीच 82 मैचों की 50 पारियों में खेलते हुए 137.87 की स्ट्राइक रेट से 687 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 65 रन का रहा है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में वह अभी तक 77 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 22.32 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 79 विकेट भी ले चुके हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

