Women ODI World Cup 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला वनडे विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। इसी के साथ भारतीय बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम घोषित कर दी है। वहीं इस बार यह मेगा टूर्नामेंट आगामी 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में खेला जाने वाला है।
इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर ही संभालती हुई दिखाई देंगी। जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका में रहने वाली हैं। इस बीच सबसे चौंकाने वाली बात है कि भारत की विश्व कप की टीम में शैफाली वर्मा को नहीं चुना गया है। आइए भारतीय टीम पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
शैफाली वर्मा को नहीं मिला मौका :-
भारत की विश्व कप की टीम में इस बार स्टार सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को मौका नहीं मिला है। क्यूंकि उनकी जगह पर अन्य सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल को टीम में चुना गया है। इसके अलावा शैफाली वर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेला था।

जबकि उन्होंने साल 2024 में खेली 6 पारियों में केवल 18.00 की बल्लेबाजी औसत से 108 रन बनाए थे। वहीं दूसरी तरफ प्रतिका रावल ने अभी तक वनडे में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस बीच उन्होंने 14 वनडे मैचों में खेलते हुए 54.08 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 703 रन बनाए हैं।
रेणुका सिंह ठाकुर की हुई टीम में वापसी :-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर की भी वापसी हुई है। इस बीच अब उनके पास विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी फॉर्म और फिटनेस को भी साबित करने का मौका रहेगा।

भारत की इस दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर अपनी चोट के चलते हुए विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेल पाई हैं। उनके अलावा अन्य तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अमनजोत कौर को भी भारत की विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा उनको अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से आराम दिया गया है।
पहला वनडे विश्व कप जीतना चाहेगी भारतीय टीम :-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अभी तक एक भी वनडे विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। लेकिन इस बार भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, तो इससे उसका पहली बार विश्व विजेता बनने का प्रयास भी रहेगा।

वहीं इससे पहले साल 2005 और 2017 में भारतीय महिला टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में हारकर उपविजेता रही थी। इसके अलावा साल 2022 में खेले गए वनडे विश्व कप के पिछले संस्करण में भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी। तब भारतीय टीम 5वें स्थान पर रही थी।
वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है :-
विश्व कप की भारतीय टीम :- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम :-
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम :- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), और स्नेह राणा।
महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का फुल शेड्यूल इस प्रकार है :-
5 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापट्टनम
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापट्टनम
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरु
इसके अलावा इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि वनडे विश्व कप 2025 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को 14, 17 और 20 सितंबर को भारत के दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

