Saturday, February 7

भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का समापन हो चुका है। इसके बाद भारतीय टीम आगामी 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इसके लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां भी शुरु कर दी है। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम भी भारत पहुंच चुकी है और उनकी तैयारी भी चल रही है। इस दौरान भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी भी हैदराबाद पहुंच चुके हैं और तैयारी भी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ 22 जनवरी के दिन अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के चलते वहां भी जा रहे हैं। लेकिन अयोध्या से जल्द लौटकर वो खिलाड़ी भी तैयारी शुरु कर देंगे।

अगर बात करें विराट कोहली की तो वो पहले दो टेस्ट के लिए चुनी गई टीम के लिए शनीवार को ही हैदाराबाद पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने नेट सेशन में भी हिस्सा लिया। हांलाकि कप्तान रोहित शर्मा इस दौरान टीम का हिस्सा तो नहीं थे, लेकिन वे बीकेसी ग्राउंड यानी बांद्रा कुर्ली कॉम्प्लेक्स पहुंचे और वहां कुछ देर के लिए बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया। बता दें कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी 22 जनवरी के दिन अयोध्या जा रहे हैं। ये ही कारण है कि इस दिन वो अभ्यास नहीं कर पाएंगे। लेकिन शाम होते ही जैसे ही वो लौटेंगे तो अपनी तैयारी शुरु कर देंगे।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी सीरीज

जानकारी के लिए बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच जो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, वो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। ये ही कारण है कि ये सीरीज दोनों देशों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया का डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद उनकी टीम नंबर एक स्थान पर जा पहुंची। इस वक्त टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है। अगर बात करें इंग्लैंड की तो उसके हालात और ज्यादा खराब हैं। इंग्लैंड इस वक्त विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आठवें नंबर पर है।

ये भी पढ़ें: धोनी ने चुना आईपीएल का नया कप्तान, जडेजा नहीं बल्कि ये संभालेगा CSK की कमान

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version