Monday, February 16

Indian Women Tri Series 2025 Schedule: भारतीय महिला क्रिकेट टीम 23 साल बाद (एशिया कप को छोड़कर) पहली बार वनडे त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेने जा रही है। इस बार मुकाबला श्रीलंका में होगा, जहां भारत और मेजबान श्रीलंका के अलावा दक्षिण अफ्रीका की टीम भी इस सीरीज का हिस्सा होगी। ये सभी मुकाबले आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले जाएंगे।  

WPL के बाद भारतीय टीम भरेगी श्रीलंका के लिए उड़ान

Indian Women Tri Series 2025 Schedule
Indian Women Tri Series 2025/Getty Images

अभी भारतीय महिला खिलाड़ी WPL 2025 के बिजी शेड्यूल में व्यस्त हैं, लेकिन जैसे ही यह टूर्नामेंट खत्म होगा, हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम अप्रैल में श्रीलंका रवाना होगी। इस वनडे त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन 27 अप्रैल से 11 मई तक किया जाएगा, जिसमें कुल 7 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट डबल राउंड-रॉबिन रहेगा, यानी हर टीम एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेगी और फिर 11 मई को फाइनल खेला जाएगा।  

भारत के वनडे त्रिकोणीय सीरीज खेलने का इतिहास

आखिरी बार भारतीय महिला टीम ने (एशिया कप को छोड़कर) 2002 में इंग्लैंड में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ़ वनडे त्रिकोणीय सीरीज खेली थी। हालांकि, भारत ने 2017 में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और जिम्बाब्वे के साथ एक चतुष्कोणीय (चार देशों की) वनडे सीरीज भी खेली थी। तब मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। अब देखना दिलचस्प होगा कि हरमनप्रीत कौर की सेना इस बार श्रीलंका में क्या कमाल करती है।  

भारतीय महिला टीम का पूरा शेड्यूल वनडे त्रिकोणीय सीरीज 

स्थान: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो  

27 अप्रैल    श्रीलंका महिला बनाम भारत महिला

29 अप्रैल   भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला

1 मई          श्रीलंका महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला  

4 मई         श्रीलंका महिला बनाम भारत महिला

6 मई        दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला

8 मई       श्रीलंका महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला  

11 मई                         फाइनल  

क्या भारत फिर से इतिहास दोहराएगा?

भारतीय महिला टीम इस सीरीज में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम के पास स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा जैसी अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख पलट सकती हैं। अब 

अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में कैसी परफॉर्मेंस देता है। क्या भारतीय टीम श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को पछाड़कर इस ट्रॉफी पर कब्जा कर पाएगी? जवाब जानने के लिए हमें 27 अप्रैल से 11 मई तक नजरें गड़ाए रखनी होंगी

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version