वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का आगाज़ 30 सितंबर को किया जाएगा, और इसका फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार महिला विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार खिताब अपने नाम किया है। मुख्य टूर्नामेंट से पहले वार्मअप मैच 25 से 28 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। वार्म अप मैच में सभी 8 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच से पहले भारतीय टीम की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को लेकर बुरी खबर वार्म अप मैच के दौरान आयी है। जब तेज गेंदबाज अरुंधति को इंग्लैंड के खिलाफ वार्मअप मैच के दौरान व्हीलचेयर पर मैदान से बाहर जाना पड़ा।
पहले वार्मअप मैच के दौरन चोटिल हुई: अरुंधति रेड्डी

बेंगलुरु में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज रेड्डी के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। गेंदबाजी करते समय फॉलो-थ्रू में वह संतुलन खो बैठीं और अजीब तरीके से अपने बाएँ पैर पर गिर गईं। चोट इतनी गंभीर लगी कि मैदान पर डॉक्टर तुरंत पहुंचे और उन्हें बाहर ले जाया गया। बाद में उन्हें व्हीलचेयर की मदद से बाहर ले जाना पड़ा। अब उनकी चोट की गंभीरता और विश्व कप में भागीदारी को लेकर स्थिति साफ होना बाकी है।
अरुंधती रेड्डी का क्रिकेट करियर
साल 2018 में अरुंधती रेड्डी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। रेड्डी ने अब तक टीम इंडिया 11 वनडे मैचों में 15 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। इनका बेस्ट प्रदर्शन 4/26 विकेट है। गेंदबाजी में इनकी कुशलता को देखते हुए वर्ल्ड कप 2025 में चुना गया था।
महिला वर्ल्ड कप 2025 का वार्म अप मैच कैसे लाइव देखें?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। मोबाइल पर मैच JioStar ऐप से देखे जा सकते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

