Thursday, February 12

भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर खेलने जा रहे हैं। इस बार वे अबू धाबी T10 लीग में एक नई टीम एस्पिन स्टैलियन्स (Aspin Stallions) के लिए खेलेंगे। हरभजन सिंह एक शानदार स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले और 417 विकेट लिए। वनडे (ODI) मैचों में उनके नाम 269 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 28 मैचों को खेलते हुए 25 विकेट चटका चुके हैं।

उन्होंने साल 2021 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद से वे दुनिया की अलग-अलग फ्रेंचाइजी लीग में खेलते आ रहे हैं। इस साल भी वे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस टीम का हिस्सा थे।

T10 लीग में एस्पिन स्टैलियन्स टीम हुई शामिल

हरभजन सिंह जिस टीम एस्पिन स्टैलियन्स (Aspin Stallions) से जुड़े हैं, वह टीम AMH Sports नाम की कंपनी ने शुरू की है। यह टीम UAE की पहली ऐसी फ्रेंचाइजी है जो वहीं के लोगों की अपनी है। एस्पिन स्टैलियन्स की शुरुआत अबू धाबी स्पोर्ट्स काउंसिल, अबू धाबी टूरिज्म और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के सहयोग से की गई है। इस टीम के मालिक हैं अहमद खोरी।

India's legendary bowler Harbhajan Singh will be seen playing in the Abu Dhabi T10 League.
Harbhajan Singh

T10 लीग की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। अब तक इसके 8 सीजन हो चुके हैं। इस लीग में हर मैच सिर्फ 10 ओवर का होता है और एक मैच करीब 90 मिनट में खत्म हो जाता है। यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होता है, यानी सभी टीमें एक-दूसरे से खेलती हैं। इसके बाद एलिमिनेटर और फाइनल मैच खेले जाते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस लीग को साल 2018 में आधिकारिक मान्यता दी थी। तब से यह एक सेमी प्रोफेसनल क्रिकेट टूर्नामेंट माना जाता है।

UAE बना क्रिकेट का नया हब

एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान के नेतृत्व में UAE अब तेजी से दुनिया के क्रिकेट का नया केंद्र बनता जा रहा है। हाल ही में एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में हुआ था, जिसमें भारत ने जीत हासिल की। वहीं, अबू धाबी T10 लीग ने अपने तेज 10 ओवर वाले फॉर्मेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक खास पहचान बना ली है। टी10 लीग के संस्थापक और चेयरमैन शाजी उल मुल्क ने कहा कि एस्पिन स्टैलियन्स टीम का इस लीग में आना हमारे लिए गर्व की बात है। यह सिर्फ अबू धाबी T10 लीग ही नहीं, बल्कि पूरे UAE के खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।

अबू धाबी T10 लीग में भाग लेने वाले इंडियन क्रिकेटर्स

दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, श्रीसंथ, स्टुअर्ट बिन्नी और अभिमन्यु मिथुन इस लीग की अलग-अलग टीमों के लिए मैच खेल चुके हैं इस बार हरभजन सिंह भी इस लीग में खेलते हुए नज़र आयंगे

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version