भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम को 7.50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। यह ऐलान टीम इंडिया के इंग्लैंड खे खिलाफ को फाइनल टाइटल जीतने के बाद किया गया है। फाइनल मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाया। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन की बेहतरीन पारी खेली है। जबकि गेंदबाजी यूनिट ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कप्तान आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीता है, जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है।
वैभव सूर्यवंशी और टीम को 7.5 करोड़ का पुरस्कार
ANI एजेंसी के अनुसार, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पूरा देश भारतीय अंडर-19 टीम की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि “पूरा देश और बीसीसीआई हमारी अंडर-19 टीम की 2026 विश्व कप जीत पर गर्व करता है। जिस तरह टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया और पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही, वह काबिले-तारीफ है। बीसीसीआई टीम को 7.50 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान करेगा।”
यह भी पढ़े: भारत ने कब-कब जीता है अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब
आईसीसी इनाम क्यों नहीं देती?
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप को युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का मंच मानती है। इसलिए वह इस टूर्नामेंट में अलग से पुरस्कार राशि नहीं देती। आईसीसी का मानना है कि टीमों को पहले से ही विकास फंड के जरिए मदद मिलती है। तो इस लिए ये पुरस्कार U- 19 प्लेयर्स को नहीं दिया जाता है।
फाइनल मैच का हाल
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 411 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 55 गेंदों में शतक लगाकर 175 रन बनाए। अन्य खिलाड़ियों ने भी महतवपूर्ण रन टीम के लिए जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 311 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत के गेंदबाज आरएस अंबरीश ने 3 विकेट लिया है। भारत ने यह मैच 10 ओवर शेष रहते ही जीत लिया था। इस जीत के साथ भारत की अंडर-19 टीम ने एक बार फिर दुनिया में अपनी ताकत साबित की है।
यह भी पढ़े: 5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने यूथ ODI इतिहास में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन







