Saturday, February 7

आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में स्थित है। यह मैदान लंकाई क्रिकेट इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और कई ऐतिहासिक मैचों का गवाह भी बन चुका है।

आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना 1986 में हुई थी और यह श्रीलंका का सबसे पुराना और सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस ग्राउंड की क्षमता सिर्फ 35000 हैं। यह मैदान श्रीलंका कंट्रोल बोर्ड (SLC) के अंतर्गत कोलंबो क्रिकेट संघ द्वारा संचालित किया जाता है। इसको वहां के पूर्व राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदासा ने बनवाया था और इसका नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया हैं।

यह मैदान कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका ने इंडिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा टोटल यहीं पर बनाया था। लंकाई टीम के कई महान खिलाड़ियों ने इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है। तो चलिए जानते हैं कि यहाँ पर किस तरह की पिच देखने को मिलती हैं।

आर प्रेमदासा स्टेडियम की बाउंड्री साइज़ और मुख्य जानकारी

R Premadasa Stadium Pitch Report
R Premadasa Stadium Pitch Report
विवरण जानकारी
नाम R Premadasa Cricket Ground
स्थान कोलंबो, श्रीलंका
स्थापना 1986
दर्शक क्षमता लगभग 35,000
पहला T20I मैच 2009 (इंडिया बनाम श्रीलंका)
पहला वनडे 1986 (श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड)
पहला टेस्ट 1992 (ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका)
पवेलियन छोर Khettarama End, Scoreboard End
होम टीम श्रीलंका, घरेलू टीमें
स्ट्रेट बाउंड्री 67–72 मीटर
स्क्वायर बाउंड्री 62–68 मीटर

R Premadasa Cricket Stadium Pitch Report

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। यहाँ पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती हैं लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता जाता हैं यह विकेट और स्लो होता जाता हैं और शॉट्स लगाने मुश्किल होते जाते हैं।

रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस- टॉस जीतकर पहले बॉलिंग

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।

स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों को मदद।

ओस- बड़ा फैक्टर।

एवरेज स्कोर- 135

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 142

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 128

आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड

आर प्रेमदासा स्टेडियम पर अब तक 59 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 35 मुकाबले चेस और 23 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं। इसके अलावा 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

टोटल मैच- 59

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 35

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 23

हाईएस्ट स्कोर- 215/5 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका

लोएस्ट स्कोर- 80/10 अफ़ग़ानिस्तान बनाम इंग्लैंड

हाईएस्ट टोटल चेज़- 215/5 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 115/6 साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version