जसप्रीत बुमराह अब 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले दुनिया के 42वें और भारत के 8वें गेंदबाज बन गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट मिलाकर बहुत कम गेंदबाज ही इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हैरी ब्रूक का विकेट लेकर अपने 235 वें अन्तर्राष्ट्रीय मैच में 500 विकेट पूरे कर लिए।

इसी के साथ बुमराह 500+ अन्तर्राष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाजों के खास क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के 42वें गेंदबाज बन गए। उनके इस रिकॉर्ड के साथ ही भारत के नाम एक बड़ा टीम रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। अब टीम इंडिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 500 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज देने वाली टीम बन गई है।

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट लेने भारतीय गेंदबाजों की पूरी लिस्ट

जसप्रीत बुमराह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के 8वें गेंदबाज बन गए हैं। भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले गेंदबाजों की पूरी लिस्ट इस प्रकार हैं।

  1. अनिल कुंबले 956 विकेट (403 मैच)
  2. रविचंद्रन अश्विन 765 विकेट (287 मैच)
  3. हरभजन सिंह 711 विकेट (367 मैच)
  4. कपिल देव – 687 विकेट (356 मैच)
  5. रविंद्र जडेजा – 634 विकेट (373 मैच)
  6. जहीर खान – 610 विकेट (309 मैच)
  7. जवागल श्रीनाथ – 551 विकेट (296 मैच)
  8. जसप्रीत बुमराह – 500 विकेट (235 मैच)*

टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 500+ विकेट लेने वाले गेंदबाजों के मामले में ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे

जसप्रीत बुमराह के 500 विकेट पूरे करते ही भारतीय टीम के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अब भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 500 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। दोनों टीमों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक 8-8 गेंदबाजों में 500 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका के 7 गेंदबाज, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के 4-4 गेंदबाज, जबकि श्रीलंका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के 3-3 गेंदबाज इस सूची में शामिल हैं। बांग्लादेश की ओर से इस सूची में सिर्फ शाकिब अल हसन का नाम दर्ज है।

500+ अन्तर्राष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज (देश के अनुसार लिस्ट)

भारत (8)

  1. अनिल कुंबले – 956 विकेट (403 मैच)
  2. रविचंद्रन अश्विन – 765 विकेट (287 मैच)
  3. हरभजन सिंह – 711 विकेट (367 मैच)
  4. कपिल देव – 687 विकेट (356 मैच)
  5. रविंद्र जडेजा – 634 विकेट (373 मैच)
  6. जहीर खान – 610 विकेट (309 मैच)
  7. जवागल श्रीनाथ – 551 विकेट (296 मैच)
  8. जसप्रीत बुमराह – 500 विकेट (235 मैच)

ऑस्ट्रेलिया (8)

  1. शेन वॉर्न – 1001 विकेट (339 मैच)
  2. ग्लेन मैक्ग्रा – 949 विकेट (376 मैच)
  3. मिचेल स्टार्क – 759 विकेट (300 मैच)
  4. ब्रेट ली – 718 विकेट (322 मैच)
  5. नाथन लॉयन – 597 विकेट (172 मैच)
  6. मिचेल जॉनसन – 590 विकेट (256 मैच)
  7. पैट कमिंस – 524 विकेट (219 मैच)
  8. जोश हेजलवुड – 516 विकेट (232 मैच)

दक्षिण अफ्रीका (7)

  1. शॉन पोलॉक – 829 विकेट (423 मैच)
  2. डेल स्टेन – 699 विकेट (265 मैच)
  3. मखाया एनटिनी – 662 विकेट (284 मैच)
  4. एलन डोनाल्ड – 602 विकेट (236 मैच)
  5. कगिसो रबाडा – 591 विकेट (258 मैच)
  6. जैक कैलिस – 577 विकेट (519 मैच)
  7. मॉर्ने मॉर्कल – 544 विकेट (247 मैच)

पाकिस्तान (4)

  1. वसीम अकरम – 916 विकेट (460 मैच)
  2. वकार यूनिस – 789 विकेट (349 मैच)
  3. इमरान खान – 544 विकेट (263 मैच)
  4. शाहिद अफरीदी – 541 विकेट (524 मैच)

न्यूजीलैंड (4)

  1. टिम साउदी – 776 विकेट (394 मैच)
  2. डेनियल विटोरी – 705 विकेट (442 मैच)
  3. ट्रेंट बोल्ट – 611 विकेट (253 मैच)
  4. रिचर्ड हेडली – 589 विकेट (201 मैच)

श्रीलंका (4)

  1. मुथैया मुरलीधरन – 1347 विकेट (495 मैच)
  2. चामिंडा वास – 761 विकेट (439 मैच)
  3. लसिथ मलिंगा – 546 विकेट (340 मैच)
  4. रंगना हेराथ – 525 विकेट (181 मैच)

इंग्लैंड (3)

  1. जेम्स एंडरसन – 991 विकेट (401 मैच)
  2. स्टुअर्ट ब्रॉड – 847 विकेट (344 मैच)
  3. इयान बॉथम – 528 विकेट (218 मैच)

वेस्टइंडीज (3)

  1. कर्टनी वॉल्श – 746 विकेट (337 मैच)
  2. कर्टली एम्ब्रोस – 630 विकेट (274 मैच)
  3. मैल्कम मार्शल – 533 विकेट (217 मैच)

बांग्लादेश (1)

  1. शाकिब अल हसन – 712 विकेट (447 मैच)

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 500 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की पूरी लिस्ट

  1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 1347 विकेट (495 मैच)
  2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 1001 विकेट (339 मैच)
  3. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) – 991 विकेट (401 मैच)
  4. अनिल कुंबले (भारत) – 956 विकेट (403 मैच)
  5. ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) – 949 विकेट (376 मैच)
  6. वसीम अकरम (पाकिस्तान) – 916 विकेट (460 मैच)
  7. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) – 847 विकेट (344 मैच)
  8. शॉन पोलॉक (दक्षिण अफ्रीका) – 829 विकेट (423 मैच)
  9. वकार यूनिस (पाकिस्तान) – 789 विकेट (349 मैच)
  10. टिम साउदी (न्यूजीलैंड) – 776 विकेट (394 मैच)
  11. रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 765 विकेट (287 मैच)
  12. चामिंडा वास (श्रीलंका) – 761 विकेट (439 मैच)
  13. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 759 विकेट (300 मैच)
  14. कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज) – 746 विकेट (337 मैच)
  15. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) – 718 विकेट (322 मैच)
  16. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 712 विकेट (447 मैच)
  17. हरभजन सिंह (भारत) – 711 विकेट (367 मैच)
  18. डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) – 705 विकेट (442 मैच)
  19. डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका) – 699 विकेट (265 मैच)
  20. कपिल देव (भारत) – 687 विकेट (356 मैच)
  21. मखाया एनटिनी (दक्षिण अफ्रीका) – 662 विकेट (284 मैच)
  22. रविंद्र जडेजा (भारत) – 634 विकेट (373 मैच)
  23. कर्टली एम्ब्रोस (वेस्टइंडीज) – 630 विकेट (274 मैच)
  24. ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) – 611 विकेट (253 मैच)
  25. जहीर खान (भारत) – 610 विकेट (309 मैच)
  26. एलन डोनाल्ड (दक्षिण अफ्रीका) – 602 विकेट (236 मैच)
  27. नाथन लॉयन (ऑस्ट्रेलिया) – 597 विकेट (172 मैच)
  28. कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) – 591 विकेट (258 मैच)
  29. मिचेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया) – 590 विकेट (256 मैच)
  30. रिचर्ड हेडली (न्यूजीलैंड) – 589 विकेट (201 मैच)
  31. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 577 विकेट (519 मैच)
  32. जवागल श्रीनाथ (भारत) – 551 विकेट (296 मैच)
  33. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) – 546 विकेट (340 मैच)
  34. इमरान खान (पाकिस्तान) – 544 विकेट (263 मैच)
  35. मॉर्ने मॉर्कल (दक्षिण अफ्रीका) – 544 विकेट (247 मैच)
  36. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 541 विकेट (524 मैच)
  37. मैल्कम मार्शल (वेस्टइंडीज) – 533 विकेट (217 मैच)
  38. इयान बॉथम (इंग्लैंड) – 528 विकेट (218 मैच)
  39. रंगना हेराथ (श्रीलंका) – 525 विकेट (181 मैच)
  40. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) – 524 विकेट (219 मैच)
  41. जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) – 516 विकेट (232 मैच)
  42. जसप्रीत बुमराह (भारत) – 500 विकेट (235 मैच)*

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version